WWE SmackDown (September 29, 2023): मैच कार्ड, प्रिडिक्शन, टाइमिंग और लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

इस हफ्ते फैंस को कुछ बेहतरीन और रोमांचक पल देखने को मिल सकते हैं।
WWE फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (SmackDown) का 29 सितंबर, 2023 एपिसोड कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गोल्डन 1 सेंटर से लाइव प्रसारित होने वाला है। WWE ने इस हफ्ते के लिए कुछ मैचों और सेगमेंट की पुष्टि कर दी है, जिसमें यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच भी शामिल है। तो चलिए बिना समय गंवाए, हम आपको इस सप्ताह के फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के एपिसोड का विस्तृत पूर्वावलोकन, प्रिडिक्शन, मैच कार्ड, और प्रसारण संबंधी जानकारी देने जा रहे हैं।
मैच कार्ड और प्रिडिक्शन
WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच
रे मिस्टीरियो अपने LWO टीम के साथी और उनके शिष्य सैंटोस एस्कोबार के खिलाफ अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप इस सप्ताह डिफेंड करेंगे। बता दें सैंटोस एस्कोबार यूएस चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर थे और ऑस्टिन थ्योरी का सामना करने वाले थे। लेकिन उनके मैच से पहले ही थ्योरी ने एस्कोबार पर हमला किया था, जिसके चलते वो मैच के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो पाए।
जिसके बाद रे मिस्टीरियो ने एस्कोबार की जगह ली और ऑस्टिन थ्योरी को हराकर नए चैंपियन बने। दो हफ्ते पहले एस्कोबार ने रे मिस्टीरियो को टाइटल मैच के लिए चुनौती दी थी, और अब इस सप्ताह हमें उनके बीच एक चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। अटकलों के अनुसार, रे मिस्टीरियो चैंपियनशिप अपन पास बरकरार रखेंगे और हार के बाद एस्कोबार के रे पर पलटवार करने की बहुत अधिक संभावना है, जिससे चलते उनकी राइवलरी बढ़ जाएगी।
शार्लेट फ्लेयर बनाम बेली
पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में, IYO SKY ने असुका के खिलाफ अपनी WWE महिला चैंपियनशिप का बचाव किया। बेली ने रस्सियों पर अपना पैर रखकर असुका लॉक को तोड़ने में IYO की सहायता की, जिससे रिंग साइड पर मौजूद शार्लेट फ्लेयर नाराज हो गई। यही नहीं मैच में दखल देने को लेकर फ्लेयर ने बेली पर हमला भी किया, हालांकि इस तरह के खलल के चलते IYO ने असुका को हराकर चैंपियनशिप अपने पास बरकरार रखी। लेकिन उस हमले के चलते, इस सप्ताह शार्लेट और बेली के बीच एक मैच हमें देखने को मिलेगा।
अटकलों के अनुसार, IYO SKY के हमले के बाद मैच बिना किसी प्रतियोगिता के समाप्त हो जाएगा। वहीं असुका, शार्लेट की मदद के लिए आ सकती हैं, जिसके परिणामस्वरूप अगले हफ्ते एक टैग टीम मैच होगा।
बॉबी लैश्ले के साथ ग्रेसन वॉलर इफेक्ट
ग्रेसन वॉलर अपने मुख्य रोस्टर डेब्यू के बाद से कंपनी के कुछ दिग्गजों का साक्षात्कार ले रहे हैं। इस हफ्ते स्मैकडाउन में, वॉलर पिछले हफ्ते रे मिस्टीरियो और सैंटोस एस्कोबार के खिलाफ मिली हार के बाद मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस पर अपनी निराशा के बारे में "द ऑलमाइटी" बॉबी लैश्ले से सवाल पूछेंगे।
WWE SmackDown टेलीकास्ट डिटेल्स
WWE स्मैकडाउन का सीधा प्रसारण प्रत्येक शनिवार सुबह 5.30 बजे Sony Ten 1 और Sony Ten 1 HD पर किया जाता है। WWE प्रीमियम उपयोगकर्ता WWE नेटवर्क पर शो को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। जो लोग इसे बिना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के देखना चाहते हैं, उनके लिए सोनी लिव, जियो टीवी और एयरटेल टीवी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मुफ्त में उपलब्ध हैं। वहीं बता दें फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन को विशेष रूप से हिंदी भाषी लोगों के लिए सोनी टेन 3 में हिंदी कमेंट्री पर प्रसारित किया जाता है।