Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

World Cup 2023 से ठीक पहले South Africa को लगा तगड़ा झटका, कप्तान Temba Bavuma लौटे स्वदेश, जानिए क्या है मामला

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 28, 2023 at 5:41 PM
Modified at :September 28, 2023 at 5:41 PM
World Cup 2023 से ठीक पहले South Africa को लगा तगड़ा झटका, कप्तान Temba Bavuma लौटे स्वदेश, जानिए क्या है मामला

Temba Bavuma आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व करेंगे।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2023) की शुरुआत होने में अब बस एक सप्ताह से भी कम का समय रह गया है। इस मेगा इवेंट में भाग लेने वाली हर टीम अब अपनी अंतिम तैयारियों को अंजाम देने के लिए, भारत पहुंचना शुरू कर चुकी हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ होगी। बता दें ग्रुप चरण में सभी दस टीमें अपने 9 विरोधियों के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

19 नवंबर को फाइनल समेत कुल 48 मैच विश्व कप में खेले जाएंगे। हालांकि, मेगा इवेंट की शुरुआत से पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेलेंगी। प्रत्येक टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेगी और अभ्यास मैच 29 सितंबर से शुरू होंगे। टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल दक्षिण अफ्रीका अपना पहला अभ्यास मैच शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

ICC क्रिकेट World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा दोनों अभ्यास मैचों में नहीं खेलेंगे

इस मेगा इवेंट की शुरुआत से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) को पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौटना पड़ा और अब वह अपनी टीम के लिए अभ्यास मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रोटियाज को 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। दोनों मैच तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, बावुमा टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

दक्षिण अफ्रीका आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगा। बावुमा की अनुपस्थिति में, एडेन मार्कराम अभ्यास मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि रीजा हेंड्रिक्स उनकी टीम के लिए ओपनिंग करेंगे। बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार 114 रन बनाए थे, लेकिन उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी।

हालांकि, हैमस्ट्रिंग की चोट से पहले उन्होंने अगले दो मैच खेले। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को पहले ही बड़ा झटका लग चुका है, क्योंकि एनरिक नॉर्टजे और सिसांडा मगाला चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कगिसो रबाडा आने वाले इवेंट में अपनी टीम के लिए तेज आक्रमण का नेतृत्व करेंगे।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.