Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Superstar Spectacle: भारत में कब, कहां और कैसे देखें

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 8, 2023 at 7:24 PM
Modified at :September 8, 2023 at 8:20 PM
WWE Superstar Spectacle: भारत में कब, कहां और कैसे देखें

इस इवेंट का काफी लंबे समय से भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

WWE सुपरस्टार स्पेक्टेकल (Superstar Spectacle) आज यानी 8 सितंबर को भारत में आयोजित होना वाला है, इस इवेंट के शुरू होने में अब महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं। बता दें इस इवेंट की सारी तैयारियां हो गई है, साथ ही इस इवेंट में शामिल होने वाले सभी रेसलर्स भारत पहुंच गए हैं। देश के लिए यह बेहद गर्व का पल होगा, क्योंकि 7 साल बाद भारत में WWE के सुपरस्टार्स को हम लाइव देख सकेंगे।

कई लोगों ने तो इस इवेंट के लिए टिकटों की बुकिंग कर ली है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो घर बैठे इस इवेंट का लुत्फ उठाएंगे। तो आइए जानते हैं आप टीवी और ऑनलाइन माध्यम से इस इवेंट को लाइव कैसे देख सकेंगे

भारत में कब और कहां देख सकेंगे WWE Superstar Spectacle?

WWE का प्रसारण हमेशा से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) करता आया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा, सोनी के चैनल्स पर ही सभी दर्शक इस इवेंट का आनंद उठा पाएंगे। ऑनलाइन माध्यम की बात करे तो सोनी लिव एप पर आप इस इवेंट के सभी रोमांचक मुकाबले को लाइव देख सकेंगे। 

WWE सुपरस्टार स्पेक्टेकल (Superstar Spectacle) भारत में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में किसका मुकाबला पहले होगा, इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि महिला विश्व चैंपियन रिया रिप्ले बनाम नताल्या की भिड़ंत सबसे पहले होगी, वहीं  जॉन सीना और सेथ रोलिंस बनाम लुडविग काइजर और जियोवानी विंची की भिड़ंत हमें मेन इवेंट में देखने को मिल सकती है।

इस इवेंट का अंग्रेजी में सोनी टेन 1, हिंदी में सोनी टेन 3, तमिल और तेलुगु में सोनी टेन 4 से सीधा प्रसारण होने की उम्मीद है।

WWE Superstar Spectacle 2023 के मुकाबले

1. टैग टीम मैच: जॉन सीना और सैथ रोलिंस बनाम जियोवानी विंची और लुडविग काइजर

2. WWE महिला विश्व चैंपियनशिप: रिया रिप्ले बनाम नताल्या

3. टैग टीम मैच: केविन ओवेंस और सैमी जैन बनाम इंडस शेर (सांगा और वीर महान, जिंदर महल के साथ) 

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.