Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप पांच बढ़िया सुपरस्टार्स जिनके टैलेंट को WWE कर रही है बर्बाद

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 14, 2023 at 11:06 PM
Modified at :September 14, 2023 at 11:06 PM
टॉप पांच बढ़िया सुपरस्टार्स जिनके टैलेंट को WWE कर रही है बर्बाद

ये सभी स्टार्स प्रतिभाशाली होने के बावजूद WWE द्वारा दरकिनार कर दिए गए हैं।

WWE में हमेशा से ही नई प्रतिभाएं समय-समय पर उभर कर आती हैं, और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करती हैं। इस समय भी कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं, जिन्हें पुश मिलता देख फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इसके विपरीत कुछ ऐसे भी प्रतिभाशाली स्टार्स हैं, जिनके टैलेंट को WWE द्वारा लगातार बर्बाद किया जा रहा है और उन्हें वो पुश नहीं दिया जा रहा जिसके वो हकदार है।

इसका एक बड़ा कारण ये भी है कि क्रिएटिव टीम उन्हें अब सिंग्लस सुपरस्टार के रूप में ज्यादा आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। बता दें जब तक मैनेजमेंट का हाथ न हो तब तक कोई सुपरस्टार सफलता हासिल नहीं कर पाता है। तो चलिए आज हम आपको उन बढ़िया सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जिनके टैलेंट को WWE बर्बाद कर रही है

इन पांच सुपरस्टार्स के लिए नहीं है WWE के पास कोई प्लान:

5. Elias

इलायस साल 2014 से WWE का हिस्सा हैं, तीन साल तक NXT में रहने के बाद उन्होंने साल 2017 में WWE मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद उन्होंने सभी को अपने माइक कौशल और इन-रिंग स्किल्स से प्रभावित किया, साथ ही क्राउड के साथ अच्छा तालमेल भी बिठाया। लेकिन इसके बावजूद वो कंपनी में एक भी चैंपियनशिप नहीं जीत पाए और अच्छी प्रतिभा होने के बाद भी उन्हें एक अच्छा पुश नहीं दिया गया। 

पुश दिया जाना तो दूर की बात उन्हें कई महीनों से टीवी पर भी नहीं देखा गया है। उनका आखिरी मैच मई 2023 में हुआ था, जहां उन्हें एक बैटल रॉयल में हार मिली थी। इलायस  के इतने लंबे समय तक ब्रेक पर रहने से साफ पता चल रहा है कि WWE को उनकी कुछ खास जरूरत नहीं है।

4. Jinder Mahal

Gunther, Jinder Mahal, wwe, WWE Live, WWE Live in India, WWE Live India

पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल ने WWE मेन रोस्टर से कुछ खास पुश न दिए जाने के बाद इसी साल जनवरी में हुए New Year's Evil में NXT में वापसी कर द इंडस शेर को जॉइन किया था। एक तरफ वीर महान और सौरव गुर्जर उर्फ सांगा रिंग में अपने प्रतिद्वंदियों को डॉमिनेट कर रहे थे, वहीं जिंदर के नए मैनेजर रोल ने फैंस का दिल जीतने में सफलता पाई थी। काफी समय तक फैंस को अपनी प्रतिभा से प्रभावित करने के बाद, उन्हें ड्राफ्ट 2023 के दौरान NXT से Raw में शामिल कर लिया गया।

बता दें शुरुआती कुछ हफ्तों में WWE द्वारा उन्हें बहुत आक्रामक और क्रूर दिखाकर पेश किया गया। लेकिन धीरे-धीरे वो टेलिविजन से गायब होते गए, यही नहीं सुपरस्टार स्पेक्टेकल के दौरान भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिस वजह से कहा जा सकता है कि WWE के पास उनके लिए कोई बढ़िया प्लान नहीं है और वो उनके टैलेंट को बर्बाद कर रही है।

3. Dolph Ziggler

Dolph Ziggler

WWE के ऑल टाइम बेस्ट रेसलर डॉल्फ जिगलर लंबे समय से टेलीविजन से दूर हैं, एक समय पर लगातार जीत के बाद उन्हें WWE द्वारा गलत तरीके से बुक किया जाने लगा, और फिर धीरे-धीरे उन्हें एक टॉप सुपरस्टार से बी-ग्रेड रेसलर बना दिया गया। जिसे हर शो में सिर्फ हार का सामना करना पड़ता है, इस समय भी WWE के पास उनके लिए कोई बढ़िया प्लान नहीं है और वो ऑफ टेलीविजन चल रहे हैं।

2. Karrion Kross

अगस्त 2022 में जब कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने धमाकेदार अंदाज में WWE में वापसी की, तब ऐसा लगने लगा था जैसे कंपनी के पास उनके लिए बड़े प्लान मौजूद हैं। उनकी वापसी इसलिए भी खास रही क्योंकि उनका रिटर्न रोमन रेंस के सेगमेंट में हुआ था। इसके अलावा उन्होंने जिस तरह से रोमन रेंस को काउंट आउट का इशारा किया था, उससे काफी हद तक लगा था कि अब रोमन के साथ इनका मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ समय के बाद भी उनके दूसरे WWE रन को भी पूरी तरह से बेकार कर दिया गया।

पूर्व NXT चैंपियन वापसी के बाद ड्रू मैकइंटायर, रे मिस्टीरियो और एजे स्टाइल्स के साथ फिउड में शामिल रहे हैं, लेकिन अभी तक अच्छा मोमेंटम हासिल नहीं कर सके हैं। उनके पास इस समय कोई स्टोरी लाइन नहीं है, जिस वजह से कहा जा सकता है कि WWE एक बढ़िया सुपरस्टार का टैलेंट बेकार कर रही है।

1. AJ Styles

AJ Styles WWE

WWE के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एजे स्टाइल्स इस समय स्मैकडाउन ब्रांड का हिस्सा हैं। लेकिन उन्हें लंबे समय से एक बढ़िया स्टोरी लाइन नहीं मिल रही है। एक समय तक बड़े-बड़े मैचों में शामिल होने वाले एजे स्टाइल्स, इस समय महज एक पार्ट टाइमर की तरह काम कर रहे हैं। जिन्हें कभी इन रिंग एक्शन में देखा जाता है, तो कभी वो लंबे समय तक गायब रहते हैं। WWE द्वारा स्टाइल्स जैसे प्रतिभाशाली रेसलर के साथ ऐसा करने बड़ी ही हैरानी वाली बात है और हर कोई इस बात पर सवाल उठा रहा है। क्योंकि उनका टैलेंट बिल्कुल बर्बाद किया जा रहा है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.