6,6,6,6,1,1..देखिए Suryakumar Yadav की तूफानी बल्लेबाजी के आगे बेबस हुई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी, कैमरून ग्रीन की हालत की खराब

Suryakumar Yadav ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 37 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली।
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और रनों का पहाड़ खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने सपाट विकेट और छोटे मैदान का भरपूर फायदा उठाया और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर से लेकर सूर्यकुमार यादव तक, सभी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।
लेकिन अंत में कमाल सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बल्ले से देखने को मिला, फिनिशर के रूप में सूर्य ने धमाकेदार पारी खेलकर भारतीय टीम को लगभग 400 रन के पार पहुंचाया। सूर्य ने अपनी पारी में 37 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। उन्होंने कैमरून ग्रीन के एक ओवर में लगातार 4 छक्के भी जड़े।
सूर्यकुमार यादव रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखने के लगभग करीब पहुंच गए थे। जब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के खिलाफ आक्रामक रूप दिखाते हुए, भारतीय पारी के 44वें ओवर में ग्रीन की पहली चार गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाए। उस समय सभी को लगा की वो भी युवराज सिंह की तरह 6 गेंदों में 6 छक्के लगाएंगे। हालांकि वो ऐसा कारनामा करने से चूक गए और आखिरी दो गेंदों पर 2 रन ही बना सके।
44वें ओवर में Suryakumar Yadav का दिखा रौद्र रूप
सूर्यकुमार ने अपने फ्लिक शॉट का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए पहले दो शॉट फाइन लेग और लॉन्ग लेग की ओर खेले। फिर, तीसरी गेंद पर, उन्होंने अपनी कलाई का इस्तेमाल करते हुए कवर क्षेत्र के ऊपर से एक लंबा छक्का लगाने के लिए इनसाइड-आउट शॉट खेला। उस शॉट को खेलते समय उनकी कलाइयों में जो शक्ति उत्पन्न हुई उससे हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। वहीं एक बार फिर उन्होंने अपनी कलाइयों का बेहतरीन इस्तेमाल किया और चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का जड़ दिया। लेकिन 5वीं गेंद पर उन्होंने कट शॉट खेला जिसे बैकवर्ड पॉइंट पर रोक लिया गया, जिसके चलते उन्हें सिंगल ही मिला।
यहां देखें वीडियो:
कैमरून ग्रीन ने अपने 10 ओवरों में 103 रन दिए, लेकिन उन्होंने पारी में दो विकेट भी लिए। ग्रीन ने शतकवीर शुभमन गिल को कैच कराया और कप्तान केएल राहुल को बोल्ड किया। सूर्यकुमार यादव ने कप्तान केएल राहुल (52) के साथ 5 ओवर में 53 रन की साझेदारी की, जिन्होंने पारी में अर्धशतक भी बनाया। सूर्य ने महज 24 गेंदों में अपना चौथा वनडे अर्धशतक पूरा किय। बता दें उन्होंने अपनी 72 रन की पारी में 60 रन बाउंड्री के जरिए बटोरे।
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने विशाल 400 रनों का लक्ष्य रखा है, जिसे हासिल करना उतना आसान नहीं होगा। सपाट विकेट और छोटे मैदान के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम इंडिया द्वारा रखे गए इतने बड़े स्कोर का पीछा करना काफी मुश्किल होगा। वहीं श्रेयस अय्यर ने अपना तीसरा वनडे शतक जड़कर विश्व कप में उनकी भागीदारी को लेकर चल रही सभी बहसों पर विराम लगा दिया। श्रेयस अय्यर (105) और शुभमन गिल (104) ने 200 रनों की शानदार साझेदारी कर भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दी थी।