देखिए: 41 साल बाद WWE की सत्ता में हुआ बड़ा बदलाव, TKO के आते ही रेसलिंग इंडस्ट्री में हुई नए युग की शुरूआत

विंस मैकमैहन और WWE का 41 वर्षों बाद टूटा नाता।
रेसलिंग फैंस, विशेषकर WWE के चाहने वालों के लिए यह एक बहुत बड़ा पल है, क्योंकि अब एक नए युग का आगाज होने जा रहा है। दरअसल, विंस मैकमैहन (Vince McMahon) और उनके पूरे परिवार का WWE से नियंत्रण अब खत्म हो गया है। विंस मैकमैहन ने 1982 में अपने पिता से WWE को खरीदा था, जिसके बाद उन्होंने पिछले 4 दशकों में कड़ी मेहनत के बाद इस कंपनी को विश्व की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बनाया। हालांकि 41 साल बाद उनका WWE के साथ एक यादगार नाता अब खत्म हो गया है और आखिरकार Endeavor के साथ WWE का विलय पूरा हो गया है।
आपको बता दें ट्रिपल एच, विंस मैकमैहन और कई दिग्गजों की मौजूदगी में WWE और UFC का विलय हमें देखने को मिला। इस बीच कस्टम चैंपियनशिप बेल्ट को भी लॉन्च किया गया। इस दौरान डेनियल कॉर्मियर, मोंटेज फोर्ड, बियांका ब्लेयर जैसे स्टार्स भी वहां मौजूद रहे। वहीं डैना वाईट, और निक खान भी वहां पर मौजूद थे।
इस विलय के बाद अब एंडेवर कंपनी के पास WWE का 51% हिस्सा होगा, वहीं दूसरी तरफ WWE के शेयरधारकों के पास 49% हिस्सा होगा। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, एंडेवर के सीईओ अरी इमानुएल TKO के मुख्य कार्यकारी बन गए हैं। वहीं WWE के पूर्व अध्यक्ष विंस मैकमैहन अब कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे और इस डील पर पूरी तरह से सहमति बन गई है। TKO के अंडर WWE और UFC दोनों कंपनी आने वाली है, जिस वजह से हम कह सकते हैं कि रेसलिंग इंडस्ट्री में अब एक नए युग का आरंभ हो गया है।
बता दें अप्रैल में एंडेवर कंपनी (जिनके पास UFC की कमान है।) ने ये कंफर्म कर लिया था कि उन्होंने WWE को खरीद लिया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि WWE के मुकाबले अब एंडेवर के पास ज्यादा प्रतिशत शेयर रहेंगे, जिस वजह से नियंत्रण भी उनका ही होगा। यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद विंस मैकमैहन ने बताई थी।
इस विलय के बाद ऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई बड़ी बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एंडेवर और टीकेओ के सीईओ एरी एमानुएल ने इस विलय को एंटरटेनमेंट के लिहाज से UFC और WWE दोनों रेसलिंग ब्रांड के लिए एक नई शुरुआत बताया है। जबकि WWE के कार्यकारी अध्यक्ष विंस मैकमैहन ने कहा कि WWE अब टीकेओ के हिस्से के रूप में भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जैसा की आपको बता ही दिया है अब ज्यादा नियंत्रण टीकेओ के पास रहेगा, क्योंकि ज्यादा शेयर भी उनके पास है।
वहीं इस डील के बाद अब डैना वाइट UFC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बन जाएंगी। वहीं लॉरेंस एपस्टीन UFC के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में अपना कार्यभार पहले की तरह संभालते रहेंगे। जबकि WWE की तरफ से, नीक खान कंपनी के प्रेसिडेंट पद को संभालेंगे।
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल