IND vs SL: ये खतरनाक खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ अहम मैच से क्यों हुआ आउट, Rohit Sharma ने बताई बड़ी वजह

IND vs SL एशिया कप 2023 सुपर फोर मैच में अक्षर पटेल शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे।
एशिया कप (Asia Cup 2023) के सुपर फोर में आज यानी मंगलवार 12 सितंबर को भारत बनाम श्रीलंका (IND vs SL) के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला है, दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मैच तय करेगा कि टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली संभवतः पहली टीम कौन होगी। सुपर फोर में केवल तीन मैच बचे हैं और इस समय तीन टीमें 2-2 अंक पर हैं। भारत इस मैच को जीतकर फाइनल के एक कदम और करीब आना चाहेगा।
पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास और लय से भरी हुई है। इस मैच के शुरू होने से पहले संभावना थी कि भारतीय लाइनअप में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ काफी अच्छा था। बता दें जैसे ही सिक्का उछला, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि इस फैसले से कई लोगों को आश्चर्य नहीं हुआ होगा, लेकिन अंतिम एकादश में नजर डालते ही कई लोग दंग रह गए। दरअसल, बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) को शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की जगह इस मैच के लिए चुना गया, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में अहम भूमिका निभाई थी।
शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, 'हमने एक रणनीतिक बदलाव किया है।'
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस बदलाव के बारे में स्पष्ट रूप से बताया, “पिच थोड़ी सूखी दिख रही है और पिच पर कोई घास नहीं है, इसलिए हमने एक साधारण बदलाव किया है। हम इस मैच में तीन स्पिनर्स के साथ खेलेंगे, अक्षर पटेल इस मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे। श्रीलंका के खिलाफ हमारे लाइन-अप में तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर हैं। रोहित शर्मा ने न केवल इस बदलाव के पीछे की रणनीतिक सोच पर प्रकाश डाला, बल्कि पिच की स्थिति के आधार पर भारतीय टीम की अनुकूलनशीलता को भी रेखांकित किया।
इस मैच में स्पिन गेंदबाजी विकल्प अक्षर पटेल को खिलाने का निर्णय साफ तौर पर पिच की स्थिति के आधार पर किया गया है। पिच सूखी दिख रही है और उसमें घास नहीं है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स को अधिक मदद मिलगा। पटेल को शामिल करके, भारत का लक्ष्य अपने स्पिन आक्रमण को मजबूत करना, और तीन तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनरों का एक संतुलित संयोजन बनाना है।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज