Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

क्या Seth Rollins लेंगे रिटायरमेंट? मौजूदा WWE विश्व चैंपियन को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 2, 2023 at 8:42 PM
Modified at :September 2, 2023 at 8:43 PM
क्या Seth Rollins लेंगे रिटायरमेंट? मौजूदा WWE विश्व चैंपियन को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा

सैथ रॉलिन्स ने नाइट ऑफ चैंपियंस में एजे स्टाइल्स को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

सैथ रॉलिन्स (Seth Rollins) इस समय शिंसुके नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) के साथ झगड़े में हैं और वो नाकामुरा के खिलाफ पेबैक (Payback) में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का बचाव करते हुए नजर आएंगे। बता दें ये झगड़ा तब शुरू हुआ जब द जजमेंट डे के खिलाफ सिक्स मैन टैग टीम मैच के बाद नाकामुरा ने रॉलिन्स पर हमला कर दिया था। जिसके बाद अगले हफ्ते WWE रॉ पर, नाकामुरा ने अपने एक्शन के बारे में बताया और पेबैक में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रॉलिन्स को चुनौती दी, जिसे रॉलिन्स ने स्वीकार कर लिया। नाकामुरा ने रॉलिन्स के कान में कुछ फुसफुसाया, जिससे वह दंग रह गए।

नाकामुरा ने सैथ को चुनौती देने के बाद एक बैकस्टेज सेगमेंट भी दिया, जिसमें उन्होंने रॉलिन्स की पीठ की चोट का जिक्र करते हुए कहा, "मैं आपकी पीठ के बारे में जानता हूं" और चिढ़ाया कि वह चैंपियनशिप जीतने के लिए इस चोट को अपना हथियार बनाएंगे। पेबैक से पहले रॉ के अंतिम एपिसोड में, रॉलिन्स ने स्वीकार किया कि वह वर्षों से गंभीर पीठ की चोट से जूझ रहे हैं।

Seth Rollins की पीठ में लगी चोट

सैथ रॉलिंस ने बैकस्टेज इंटरव्यू में कहा, 'खैर सच तो यह है कि, यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में मैं सार्वजनिक रूप से बात करना पसंद करता हूँ। लेकिन अगर हम यहां पूरी तरह से खुले हैं, तो मैं बता दूं कि मेरी कमर की रीढ़ की हड्डी में दो फ्रैक्चर हैं। मैं चार साल से अधिक समय से उस चोट के साथ जी रहा हूं और यह अपने आप ठीक नहीं होती। असल में, यह बदतर हो जाता है, और सच तो यह है कि मुझे नहीं पता कि अंत का खेल क्या होगा। मुझे नहीं पता कि मैं अभी जो भी कर रहा हूं, उस स्तर पर मैं कब तक ऐसा कर पाऊंगा।'

हालांकि किसी बड़े मैच से पहले चोटों का उपयोग स्टोरीलाइन को और अधिक रोमांचक बनाने के उद्देश्यों से किया जाता है। रॉलिन्स ने लोगान पॉल के खिलाफ अपने WrestleMania मैच से पहले भी 'इम्पल्सिव पॉडकास्ट' पर रेसलिंग से परे अपनी चोटों के बारे में खुलकर बात की थी।

रॉलिन्स ने इम्पल्सिव पर कहा, “WrestleMania 39 से पहले से ही मेरा घुटना मुझे परेशान कर रहा है, मैं इससे परेशान था। मेरी गर्दन ऊपर की तरफ उठ रही है। मेरी पीठ के निचले हिस्से में 2019 से दर्द है, शायद मुझे अपनी चोट पर कुछ सर्जरी करानी चाहिए, लेकिन मैं अभी जो भी कर पा रहा हूं वो पूरी तरह से आगे भी करने की कोशिश करूंगा, मुझे इस समय सर्जरी की जरूरत नहीं है।”

बता दें इस समय यह स्पष्ट है कि सैथ रॉलिन्स (Seth Rollins) संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे और न ही वो सर्जरी कराने के बारे में सोचेंगे। क्योंकि वह जो अभी कर रहे हैं उसे जारी रखना चाहते हैं। 

खेलनाउ की तरफ से, हम विश्व हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिन्स के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.