Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Elimination Chamber 2024 की मेजबानी करेगा ऑस्ट्रेलिया, पांच साल बाद इस देश में WWE मचाएगा धमाल

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 22, 2023 at 12:47 AM
Modified at :September 22, 2023 at 12:47 AM
Elimination Chamber 2024 की मेजबानी करेगा ऑस्ट्रेलिया, पांच साल बाद इस देश में WWE मचाएगा धमाल

Elimination Chamber इवेंट कई मायनों में रेसलमेनिया के काफी सारे मैच कार्ड तय करता है।

काफी समय से ये अपवाहें सुनने को मिल रही थी कि WWE ऑस्ट्रेलिया दौरा करने वाले है, जिसमें वो अपना एक बड़ा इवेंट होस्ट करेगा। बता दें अब WWE ने आधिकारिक रूप से इसका ऐलान कर दिया है, अगले साल यानी फरवरी 2024 में हमें WWE का एक इवेंट ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिलेगा। WWE ने कहा है कि एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) इवेंट जो WWE के बड़े इवेंट्स में से एक है, अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में होगा। WWE ने आखिरी बार यहां साल 2018 में इवेंट किया था और वो सुपर शोडाउन (Super ShowDown) इवेंट था।

WWE ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, वो ऑस्ट्रेलिया के शहर पर्थ में मौजूद ऑप्टस स्टेडियम में एलिमिनेशन चैंबर इवेंट का आयोजन करने वाले है। 24 फरवरी 2024 को यह खास प्रीमियम लाइव इवेंट वहां पर हमें देखने को मिलने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें पर्थ में स्थित ये ऑप्टस स्टेडियम बेहद खुबसुरत है और यहां करीब 60 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद रह सकते हैं। इसलिए कई मायनों में कहा जा सकता है की शो काफी बढ़िया होने वाला है।

WWE ऑफिशियल ने Elimination Chamber को लेकर दिया खास बयान

WWE के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रिस लेगेंटी ने अपनी स्टेटमेंट जारी की है। जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में इवेंट का आयोजन करने के लिए पर्थ को एक अच्छी जगह बताया है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद कि है कि WWE हमेशा की तरह इस बार भी फैंस को खुश करने में सफल साबित होगा।

क्रिस लेगेंटी ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, "पिछले कुछ समय में बहुत सारे बढ़िया और प्रतिष्ठित WWE इवेंट्स का आयोजन अंतरराष्ट्रीय जगहों पर करने के बाद, अब हम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले हैं। यहां पर WWE का इवेंट करने के लिए पर्थ से बेहतर जगह और कोई नहीं सकती। वहीं इस इवेंट के बाद उस हफ्ते होने वाले रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) शो भी यहां होंगे। जिस वजह से हम उम्मीद कर रहे हैं कि फैंस हमारे इस प्रयास से काफी ज्यादा खुश होंगे और हर बार की तरह शो को सफल बनाएंगे।

इसके अलावा WWE ने इस बात की उम्मीद भी जताई है कि उनके यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर हुए पिछले कुछ इवेंट्स की तरह ही ऑस्ट्रेलिया में होने वाला ये इवेंट भी कई सारे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होगा। बता दें आने वाले कुछ हफ्तों में WWE द्वारा टिकट्स और प्री-सेल्स को लेकर भी जानकारी दी जाने वाली है। WWE लगातार तीसरे साल एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) इवेंट का आयोजन यूनाइटेड स्टेट्स से बाहर करा रहा है। इसके पहले सऊदी अरब और कनाडा में इस शो का आयोजन किया गया था और अब इस शो की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलिया को चुना गया है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.