Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

मैकमैहन परिवार का टूटा WWE से नाता, नई कंपनी के आते ही एक विशेष युग का हुआ अंत

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 13, 2023 at 2:56 AM
Modified at :September 13, 2023 at 2:56 AM
मैकमैहन परिवार का टूटा WWE से नाता, नई कंपनी के आते ही एक विशेष युग का हुआ अंत

इस परिवार ने रेसलिंग को एक नई दिशा दी है, और सभी का दिल जीता है।

विंसेंट कैनेडी मैकमैहन (Vincent Kennedy McMahon) 1982 से WWE के अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने चार दशकों से अधिक समय तक कंपनी को सफलतापूर्वक चलाया है। उन्होंने इस कंपनी को रेसलिंग उद्योग का प्रमुख बनाकर, अन्य सभी रेसलिंग कंपनियों के मुकाबले टॉप पर ला खड़ा कर दिया है। WWE दुनिया का सबसे बड़ा रेसलिंग प्रचार बन गया। मैकमैहन परिवार के नेतृत्व में WWE में हमने कई शानदार स्टोरलाइन, कोरियोग्राफ किए गए मैचों की विशेषता, रोमांच और मनोरंजन भरपूर तरीके से देखने को मिला है।

लेकिन बता दें सभी WWE फैंस के लिए एक बेहद निराशा वाली बात है, दरअसल आज यानी 12 सितंबर को मैकमैहन परिवार और WWE का रिश्ता लगभग खत्म हो चुका है। अब WWE का नया मालिक एंडेवर है। बता दें एक लंबे दशक से मैकमैहन परिवार ने कंपनी को विभिन्न युगों जैसे गोल्डन एरा, न्यू जेनरेशन एरा, एटीट्यूड एरा, रूथलेस अग्रेसन एरा, पीजी एरा, रियलिटी एरा, न्यू एरा और न्यू बूम पीरियड में चलाया और सभी में सफलता भी हासिल हुई। हालांकि कंपनी में उनका प्रभुत्व खत्म हो रहा है, क्योंकि 11 सितंबर 2023, को हुआ रॉ का एपिसोड मैकमैहन परिवार का आखिरी शो था।

मैकमैहन परिवार का WWE से टूटा नाता

पिछले कुछ महीनों में WWE एक नई कंपनी "TKO" ग्रुप बनाने के लिए UFC की मूल कंपनी एंडेवर के साथ चर्चा कर रही थी। जिसके बाद WWE ने तय किया की उनकी 51% हिस्सेदारी एंडेवर को वो बेचेंगे और बाकी 49% हिस्सेदारी WWE के पास ही रहेगी। ऐसा होने के बाद मैकमैहन का WWE पर नियंत्रण कम हो गया है, और ये पहली बार है जब मैकमैहन परिवार से ज्यादा किसी और का WWE पर नियंत्रण रहेगा। हाल ही में इस पर एक मीटिंग भी हुई, जिसमें इन मुद्दों पर सहमति बनी।

बता दें 12 सितंबर, 2023 को ये विलय पूरा हो गया है और एंडेवर ने इस कंपनी के बड़े हिस्से का नियंत्रण ले लिया है। इसका मतलब है कि एंडेवर अब WWE का नया मालिक है, और अब हमें मैकमैहन परिवार का स्पेशल ट्विस्ट WWE में देखने को नहीं मिलेगा।

क्या मैकमैहन परिवार WWE क्राउड को संबोधित करने आएंगे

जैसे-जैसे मैकमैहन युग खत्म हो रहा है, ऐसे-ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मैकमैहन का पूर्ण परिवार एक साथ, आखिरी बार WWE क्राउड को संबोधित करने आएगा। हालांकि उनकी उपस्थिति पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यदि मैकमैहन परिवार आ रहे होते, तो WWE शायद उनकी उपस्थिति के लिए कुछ बड़ा आयोजन करती।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.