WWE इतिहास के टॉप पांच सबसे शिक्षित सुपरस्टार्स

WWE सुपरस्टार ज्यादातर अपनी ताकत, माइक कौशल, रिंग में बढ़िया प्रदर्शन और अपनी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। हर कोई सिर्फ उन्हें रिंग तक ही सीमित रखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, रिंग के बाहर भी कई सुपरस्टार्स ने अपनी पहचान बनाई है। दरअसल, WWE के कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं, जो रेसलिंग के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी कुछ हासिल कर चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, WWE के अब तक के टॉप पांच सबसे शिक्षित सुपरस्टार्स के बारे में।
ये है WWE के सबसे शिक्षित रेसलर्स:
5. Dolph Ziggler
डॉल्फ जिगलर (निकोलस थियोडोर नेमेथ) उच्च शिक्षित WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने केंट स्टेट यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में स्नातक और प्री-लॉ माइनर में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने लॉ में करियर बनाने के लिए एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में शामिल होने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था, हालांकि प्रो-रेसलिंग और WWE में करियर बनाने के लिए पहले सेमेस्टर के बाद ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी। TKO में विलय के बाद अब WWE द्वारा जिगलर को रिलीज कर दिया गया है।
4. Wade Barrett
वेड बैरेट WWE के सबसे शिक्षित रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने लिवरपूल विश्वविद्यालय से समुद्री जीव विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और एक विज्ञान प्रयोगशाला और एक भर्ती सलाहकार के रूप में काम भी किया। अपनी डिग्री हासिल करने के दौरान उन्होंने रेसलिंग और बेयर-नक्कल मुक्केबाजी का एक साथ प्रशिक्षण लिया था।
3. David Otunga
डेविड ओटुंगा प्रसिद्ध अभिनेता और रेसलर में से एक हैं, जिन्होंने 2010 से 2011 के दौरान WWE के लिए काम किया था। वह इलिनोइस विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री के साथ उच्च शिक्षित रेसलर्स में से एक हैं। बाद में उन्होंने 2006 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और कानूनी सलाहकार के रूप में अपना करियर बनाने के लिए लॉ की परीक्षा में टॉप किया।
2. Nikki Cross
ग्लासगो विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक की डिग्री और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री के साथ निक्की क्रॉस WWE इतिहास के दो सबसे शिक्षित रेसलर्स में से एक हैं। वह वर्तमान में सक्रिय रूप से रेसलिंग करते हुए अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था की वो 6 साल बाद डॉ. निक्की के नाम से पहचानी जाएंगी।
1. Xavier Woods
जेवियर वुड्स दक्षिण कैरोलिना के ग्रीनविले में फुरमन विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री और दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री के साथ सबसे उच्च शिक्षित WWE सुपरस्टार हैं। कैपेला विश्वविद्यालय से शैक्षिक मनोविज्ञान में पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वुड्स, डॉक्टरेट की उपाधि पाने वाले पहले WWE रेसलर भी हैं।
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान