WWE Royal Rumble 2024 के स्थान और तारीख का हुआ ऐलान, 28 साल बाद इस सुंदर शहर में होगी WWE की धमाकेदार वापसी

इस इवेंट का हर रेसलिंग प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
WWE (Royal Rumble) सबसे प्रतिष्ठित प्रीमियम लाइव इवेंट में से एक है, जो रेसलमेनिया की नींव रखता है। यह इवेंट आमतौर पर जनवरी के महीने में होता है और यह इवेंट हर साल WWE का साल का पहला सबसे बड़ा आयोजन होता है। बता दें हर रेसलिंग प्रशंसक इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, इस बीच WWE ने आधिकारिक तौर पर 2024 में होने वाले रॉयल रंबल के 37वें संस्करण के लिए स्थान और तारीख की घोषणा कर दी है।
Royal Rumble 2024 स्थान और तारीख
WWE के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2024 रॉयल रंबल को 27 जनवरी, 2023 को सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा के ट्रॉपिकाना फील्ड में टैम्पा बे लाइव आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 29 जनवरी, 2023 को मंडे नाइट Raw का भी अमाली, टैम्पा से सीधा प्रसारण किया जाएगा। बता दें अगले साल का Royal Rumble साल 1995 के बाद से पहली बार टैम्पा बे, फैंस के सामने आयोजित किया जाएगा।
Royal Rumble को लेकर सामने आए कुछ बयान
WWE के लाइव इवेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष जॉन पोर्को ने कहा, "टैम्पा बे लंबे समय से WWE के लिए एक शानदार बाजार रहा है।" "टैम्पा बे रेज, विजिट सेंट पीट/क्लियरवॉटर और टैम्पा बे स्पोर्ट्स कमीशन में हमारे साझेदारों को धन्यवाद, हम उम्मीद कर रहे हैं कि जनवरी में होने वाला ये कार्यक्रम काफी शानदार होगा।"
टैम्पा बे रेज के अध्यक्ष मैट सिल्वरमैन ने कहा, "हम 2024 रॉयल रंबल के लिए ट्रॉपिकाना फील्ड में WWE का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं।" “रॉयल रंबल हर रेसलिंग फैंस को भरपूर मनोरंजन और एक्शन प्रदान करता है, और हम उम्मीद कर रहे हैं इस बार भी ऐसा ही होगा। यह आयोजन दुनिया भर के रेसलिंग प्रशंसकों को इवेंट के बहाने हमारे यहां की सुंदरता को देखने का मौका भी देगा।
Royal Rumble 2024 के संभावित विजेताओं का नाम आया सामने
बता दें अभी हाल ही में Sky Bet की रिपोर्ट में कहा गया था कि गुंथर (Gunther) अगले साल मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2024 मैच को जीतने के बड़े दावेदार हैं। उनके बाद एलए नाइट और कोडी रोड्स को संभावित विजेता बताया गया है। वहीं, रिपोर्ट में विमेंस रंबल मैच के लिए पूर्व विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन और उनकी टैग टीम पार्टनर रकेल रॉड्रिगेज को सबसे फेवरेट बताया। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कंपनी ने क्या प्लान इस शो के लिए बनाया होगा।
आप 2024 रॉयल रंबल के लिए कितने उत्साहित हैं? आपको क्या लगता है 2024 रॉयल रंबल कौन जीतेगा? अपने विचार कमेंट करके हमारे साथ साझा करें।