Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को पहले ही मैच में चटाई धुल, रेडर्स ने किया शानदार प्रदर्शन

Published at :October 3, 2023 at 2:45 PM
Modified at :October 3, 2023 at 11:59 PM
Post Featured

Rahul Gupta


टीम इंडिया को बिल्कुल भी चुनौती नहीं मिली।

एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने अपना आगाज काफी जबरदस्त किया है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हरा दिया। पवन सेहरावत की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 55-18 से एकतरफा मुकाबले में हराया। टीम इंडिया की तरफ से रेडर्स का प्रदर्शन काफी ज्यादा अच्छा रहा। नवीन कुमार, पवन सेहरावत और सचिन तंवर जैसे रेडर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया। अर्जुन देशवाल का भी योगदान काफी अच्छा रहा। डिफेंस में नितेश कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाया।

अर्जुन देशवाल, पवन सेहरावत और नवीन कुमार को स्टार्टिंग सेवन में मौका मिला। वहीं डिफेंस में विशाल भारद्वाज, नितेश कुमार, परवेश भैंसवाल और सुरजीत सिंह को मौका दिया गया। उप कप्तान सुनील कुमार पहला मैच नहीं खेले। टीम इंडिया ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली और पहले 6 मिनट में स्कोर 12-2 था। नवीन कुमार ने रेडिंग में फॉर्म दिखाया। बांग्लादेश ने चौथे मिनट में जाकर अपना पहला प्वॉइंट लिया और ये दिखाता है कि भारतीय टीम ने कितना दबाव उनके ऊपर बनाकर रखा।

https://youtu.be/0iyCLIxsEZM?si=rPLu8h-NNGl_6ZBF

Asian Games में बांग्लादेश ने डिफेंस में दिखाया दमखम

पहले 10 मिनट तक भारतीय टीम पूरी तरह से हावी रही और स्कोर 17-3 का रहा। हालांकि इसके बाद बांग्लादेश ने वापसी करने की कोशिश की और डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने कप्तान पवन सेहरावत को सुपर टैकल किया। इसके बाद नवीन कुमार को भी सुपर टैकल कर लिया गया। हालांकि इसके बावजूद पहले हाफ तक इंडियन टीम 24-9 से आगे रही।

दूसरे हाफ में सचिन तंवर और आकाश शिंदे को मिला मौका

दूसरे हाफ में नवीन कुमार और अर्जुन देशवाल जैसे रेडर्स को सब्सीट्यूट कर दिया गया और उनकी जगह पर आकाश शिंदे और सचिन तंवर को मौका दिया गया। आकाश शिंदे ने आते ही पहली रेड में अपना खाता खोला। वहीं सचिन तंवर ने सुपर रेड करके दिखाया कि वो काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं। बांग्लादेश की टीम फुल टाइम से कुछ देर पहले ऑल आउट हो गई और उन्हें एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

Latest News
Advertisement