Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, सांसे थमा देने वाले मैच में ईरान को चटाई धूल

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :October 7, 2023 at 11:08 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 7, 2023 at 11:09 PM (GMT+5:30)
Asian Games 2023: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, सांसे थमा देने वाले मैच में ईरान को चटाई धूल

दो दिग्गज टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा और जमकर ड्रामा हुआ।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

भारतीय मेंस टीम ने ईरान को हराकर एशियन गेम्स (Asian Games 2023) का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबला दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक रहा लेकिन आखिर में भारतीय टीम ने 33-29 से बाजी मारी। पवन सेहरावत के आखिरी रेड को लेकर एक घंटे से ज्यादा वक्त तक जमकर ड्रामा हुआ और आखिर में बाजी भारतीय टीम ने मारी। इस मुकाबले में सुरजीत सिंह को स्टार्टिंग सेवन में मौका मिला। इसके अलावा असलम ईनामदार, नवीन कुमार को भी स्टार्टिंग सेवन में जगह दी गई। सेमीफाइनल में जो टीम खेली थी, वही टीम यहां पर भी खेली।

मोहम्मदरेजा शार्दलू ने पहली ही रेड में असलम ईनामदार को आउट करके ईरान को पहला प्वॉइंट दिलाया। भारत को पहला प्वॉइंट कप्तान पवन सेहरावत ने दिलाया, हालांकि इसके बाद अगली ही रेड में फजल अत्राचली ने उन्हें टैकल कर लिया। लेकिन पवन सेहरावत ने रिवाइव होकर मैट पर आने के बाद जबरदस्त वापसी की और एक ही रेड में दो प्वॉइंट लिए। असलम ईनामदार और नवीन कुमार भी रेडिंग में लगातार प्वॉइंट्स लाते रहे।

पहले हाफ में भारतीय टीम ने बनाई बढ़त

ईरान ने डिफेंस और रेडिंग में बेहतरीन खेल दिखाया और इसी वजह से पहले 10 मिनट में ईरान की टीम आगे रही। इसी बीच डू और डाई रेड को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला। भारतीय टीम का डिफेंस उतना अच्छा नहीं रहा और इसी वजह से ईरान लगातार प्वॉइंट्स लेती रही। हालांकि पहला हाफ खत्म होते-होते भारत ने जबरदस्त वापसी की और ईरान को ऑल आउट कर चार प्वॉइंट की बढ़त बना ली। पहले हाफ में स्कोर 17-13 से भारत के पक्ष में रहा।

दूसरे हाफ की शुरुआत में भी पवन सेहरावत ने ही रेडिंग का जिम्मा संभाला और लगातार दो प्वॉइंट्स लिए लेकिन तीसरी रेड में उन्हें टैकल कर लिया गया। पवन सेहरावत टैकल करते वक्त भी आउट हुए लेकिन नवीन और असलम ईनामदार ने प्वॉइंट्स लाते रहे। नवीन कुमार के सिर में इस दौरान चोट भी लगी लेकिन ये ज्यादा गंभीर नहीं थी। विशाल भारद्वाज को सब्सीट्यूट करके नितिन रावल को मौका दिया गया और उन्होंने सुपर टैकल करके इस फैसले को सही भी साबित किया। हालांकि इसके बाद मोहम्मदरेजा शार्दलू ने एक ही रेड में द प्वॉइंट लाकर ईरान की जबरदस्त वापसी करा दी।

Asian Games में कबड्डी के मैट पर देखने को मिला जमकर ड्रामा

30वें मिनट में ईरान ने भारत को ऑल आउट करके स्कोर 25-25 की बराबरी पर ला खड़ा किया। आखिरी 5 मिनट तक भारत के पास तीन प्वॉइंट की लीड थी लेकिन इसके बाद ईरान ने वापसी की और स्कोर 28-28 की बराबरी पर ला दिया। फजल अत्राचली आखिरी पांच मिनट में मैट पर नहीं थे लेकिन इसके बावजूद ईरान ने आखिर तक हार नहीं मानी। हालांकि ईरानियन डिफेंडर्स से इस दौरान बड़ी गलती हो गई।

पवन सेहरावत अपनी रेड में बिना किसी डिफेंडर को टच किए लॉबी के बाहर चले गए और उनके साथ-साथ ईरान के चाक डिफेंडर भी बाहर चले गए। ऐसे में मैच के आखिरी लम्हों में भारत को बड़ी बढ़त मिल गई और टीम की जीत सुनिश्चित हो गई। हालांकि पवन सेहरावत के इस रेड को लेकर एक घंटे तक जमकर ड्रामा हुआ। ऑफिशियल्स से काफी बहस हुई और आखिर में भारत ने जीत हासिल की।

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.