Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

World Cup 2023 में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 19, 2023 at 9:20 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:11 AM
World Cup 2023 में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

इस सूची के टॉप पर स्टार भारतीय बल्लेबाज मौजूद रहे।

विश्व कप (World Cup 2023) में भारत के कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में रहे। उन्होंने सभी मैचों में अपनी टीम को तेज शुरुआत दिया, जिसके चलते भारत ने अपने सेमीफाइनल तक 10 मुकाबले अच्छे अंतर से जीते और फाइनल में भी पहुंचे। वह इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर रहे।

हालांकि, इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराकर शानदार जीत हासिल की और छठी बार विश्व विजेता बने। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने एक विश्व कप संस्करण में अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, कई सारे बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में लंबे-लंबे छक्के लगाए। बहरहाल, आइए जानते हैं उन टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने विश्व कप 2023 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

World Cup 2023 में इन बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के:

10. Fakhar Zaman (PAK) – 18 छक्के:

पाकिस्तान के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज फखर जमान विश्व कप 2023 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 10 सूची में अकेले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सिर्फ 4 मुकाबले ही खेले, जिसमें उन्होंने 220 रन बनाते हुए 18 छक्के लगाए।

9. Heinrich Klaasen (SA) – 19 छक्के:

दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन एक शतक भी लगाया। क्लासेन ने विश्व कप 2023 में 10 मैचों में कुल 373 रन बनाए, जिसमें 19 छक्के भी शामिल हैं।

8. David Miller (SA) – 20 छक्के:

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर इस टूर्नामेंट में काफी अच्छे फॉर्म में नजर आए। उन्होंने सेमीफाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 10 मैचों में 356 रन बनाते हुए 20 छक्के लगाए।

7. Mitchell Marsh (AUS) – 21 छक्के:

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मैचों में 441 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल रहे। मार्श ने विश्व कप 2023 में कुल 21 छक्के लगाए। इतना ही नहीं वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी बार विश्व विजेता भी बने।

6. Quinton De Kock (SA) – 21 छक्के:

दक्षिण अफ्रीका के बाएँ हाथ के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन (594) बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस संस्करण में दूसरी सबसे बड़ी पारी (बांग्लादेश के खिलाफ 140 गेंदों पर 174 रन) भी खेली। डी कॉक अब तक कुल 10 मुकाबलों 21 छक्के लगाए।

5. Glenn Maxwell (AUS) – 22 छक्के:

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर और विश्व क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ रन चेज के दौरान 128 गेंदों पर शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए 10 छक्के लगाए। मैक्सवेल ने इस टूर्नामेंट में 9 मैचों की 8 पारियों में कुल 22 छक्के भी लगाए।

4. Daryl Mitchell (NZ) – 22 छक्के:

न्यूजीलैंड के मध्य क्रम बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ 2 शतक भी लगाए। मिशेल ने इस टूर्नामेंट में 10 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 22 छक्के लगाए।

3. Shreyas Iyer (IND) – 24 छक्के:

भारत के मध्य क्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इस टूर्नामेंट में 11 मैचों में 531 रन बनाए। उन्होंने इस संस्करण में अब तक कुल 24 छक्के लगाए और इस सूची में शामिल दूसरे भारतीय बल्लेबाज रहे। हालांकि, अपना पहला विश्व कप खेलने वाले अय्यर इस टूर्नामेंट में चैंपियन नहीं बन सके।

2. David Warner (AUS) – 24 छक्के:

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बाएँ हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट में 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 535 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में 163 रनों की एक बड़ी पारी भी खेली थी। वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट में कुल 24 छक्के लगाए।

1. Rohit Sharma (IND) – 31 छक्के:

भारत के कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा विश्व कप 2023 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर रहे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 11 मैचों में 31 छक्के लगाए। शर्मा इस टूर्नामेंट में अब तक 597 रन भी बनाए।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.