Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने ODI World Cup के एक संस्करण में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 19, 2023 at 8:31 PM
Modified at :October 19, 2023 at 8:31 PM
टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने ODI World Cup के एक संस्करण में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

इन बल्लेबाजों ने अपनी पावर हिटिंग से विश्व कप को ओर ज्यादा खास बनाया है।

विश्व कप के 13वें संस्करण (World Cup 2023) की शुरुआत भारत में हो चुकी है। अब तक खेले गए 15 मुकाबलों में श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने अपने 3 मुकाबलों में सबसे अधिक (14) छक्के लगाए हैं। यह माना जा रहा है कि वह अगर अच्छे फॉर्म में रहे तो क्रिस गेल के आल टाइम रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।

एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने विश्व कप 2015 में कुल 26 छक्के लगाए थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कुसल मेंडिस को 13 छक्कों की आवश्यकता है। हालांकि, यहां पर हम आपको ODI World Cup के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन बल्लेबाजों ने World Cup के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं:

10. Rohit Sharma (IND) - 14 छक्के (World Cup 2019):

Rohit Sharma
Rohit Sharma. (Image Source: Twitter)

भारत के वर्तमान कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विश्व कप 2019 में 10 मैचों में कुल 648 रन बनाए थे और सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर थे। इस दौरान उन्होंने 14 छक्के भी लगाए थे। उस टूर्नामेंट में उनकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

9. Glenn Maxwell (AUS) - 14 छक्के (World Cup 2015) :

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप 2015 में 8 मैचों की 6 पारियों में कुल 324 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 14 छक्के निकले थे। उस टूर्नामेंट में उनकी टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर 5वीं बार विश्व कप का खिताब जीता था।

नोट: रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स एवं सनथ जयसूर्या ने विश्व कप 2007 में, रॉस टेलर ने विश्व कप 2011 में एवं डेविड मिलर ने विश्व कप 2015 में 14-14 छक्के लगाए थे। इसके अलावा, विश्व कप 2023 में श्रीलंका के कुसल मेंडिस भी 3 मैचों में 14 छक्के लगा चुके हैं।

8. Sourav Ganguly (IND) - 15 छक्के (World Cup 2003):

Sourav Ganguly

भारत के पूर्व बाएँ हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विश्व कप 2003 में 11 मैचों में कुल 465 रन बनाए थे और सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर (673 रन) के बाद दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने उस दौरान कुल 15 छक्के भी लगाए थे। उस टूर्नामेंट में गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

7. Martin Guptill (NZ) - 16 छक्के (World Cup 2015):

Martin Guptill
Martin Guptill (Image Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने विश्व कप 2015 में 9 मैचों में 547 रनों के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उस दौरान उन्होंने कुल 16 छक्के भी जड़े थे। यह भी बता दें कि, गुप्टिल ने उस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237* रनों की एक बड़ी पारी भी खेली थी, जो विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ी और वनडे क्रिकेट इतिहास में रोहित शर्मा (264) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पारी है।

6. Brendon McCullum (NZ) - 17 छक्के (World Cup 2015):

Brendon McCullum

न्यूजीलैंड के पूर्व दाएँ हाथ के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम ने विश्व कप 2015 में 9 मैचों में कुल 328 रन बनाए थे, जिसमें 17 छक्के भी शामिल थे। उस टूर्नामेंट में मैक्कुलम की कप्तानी में कीवी टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

5. Aaron Finch (AUS) - 18 छक्के (World Cup 2019):

Aaron Finch
Aaron Finch. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एवं पूर्व दाएँ हाथ के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने विश्व कप 2019 में 10 मैचों में कुल 507 रन बनाए थे, जिसमें 18 छक्के शामिल थे। उस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया को फिंच की ही कप्तानी में सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

4. Matthew Hayden (AUS) - 18 छक्के (World Cup 2007):

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने विश्व कप 2007 में 11 मैचों की 10 पारियों में कुल 659 रन बनाए थे। उस दौरान उन्होंने कुल 18 छक्के लगाए थे। वह उस संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे और उनकी टीम ने चौथी बार विश्व कप का खिताब जीता था।

3. AB De Villiers (SA) - 21 छक्के (World Cup 2015):

AB de Villiers
AB de Villiers. (Image Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स ने विश्व कप 2015 में 8 मैचों की 7 पारियों में कुल 482 रन बनाए थे, जिसमें 21 छक्के शामिल थे। उस टूर्नामेंट में उन्होंने प्रोटियाज टीम की कप्तानी भी की थी। हालांकि, उनकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

2. Eoin Morgan (ENG) - 22 छक्के (World Cup 2019):

Eoin Morgan
Eoin Morgan (Image Source: ICC)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और पूर्व बाएँ हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज ऑयन मॉर्गन ने विश्व कप 2019 में 11 मैचों की 10 पारियों में कुल 371 रन बनाए थे। उस दौरान उन्होंने कुल 22 छक्के लगाए थे। उस संस्करण में इंग्लैंड की टीम मॉर्गन की कप्तानी में पहली बार चैंपियन बनी थी। बता दें कि, उसी विश्व कप में ऑयन मॉर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मुकाबले में 17 छक्के लगाए थे, जो वनडे क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड है।

1. Chris Gayle (WI) - 26 छक्के (World Cup 2015):

Chris Gayle
Chris Gayle (Image Source: Getty Images)

वेस्ट इंडीज के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने विश्व कप 2015 में 6 मुकाबलों में कुल 340 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 26 छक्के निकले थे।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement