Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने ODI World Cup इतिहास में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

Published at :November 15, 2023 at 4:05 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:07 AM
Post Featured

Neetish Kumar Mishra


इस सूची में दो भारतीय बल्लेबाजों का नाम भी मौजूद है।

वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण (World Cup 2023) की शुरुआत 05 अक्टूबर से भारत में हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में अब तक सभी टीमों ने 6-6 मुकाबले खेल लिए हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा का नाम पहले स्थान पर है। वह जल्द ही विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्रिस गेल को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंचने वाले हैं।

भारत की कई सारी पिचों पर बल्लेबाजों का खूब बोलबाला देखने को मिला है। शुरुआती ओवरों में और अंतिम 10 ओवरों में बल्लेबाज अधिक से अधिक चौके-छक्के लगाने की कोशिश भी करते हुए दिख रहा है। फिलहाल, विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। तो चलिए हम आपको वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं

इन बल्लेबाजों ने World Cup में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के:

10. Sourav Ganguly (India)- 25 Sixes:

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज सौरव गांगुली ने 1999 से लेकर 2007 तक कुल 21 विश्व कप मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 26 छक्के लगाए थे। वह विश्व कप इतिहास में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं। इतना ही नहीं 2003 में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को विश्व कप फाइनल तक पहुँचाया था, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

9. Eoin Mogan (England/Ireland) – 26 Sixes:

ऑयन मॉर्गन ने 2007 में आयरलैंड की ओर से विश्व कप खेला था। 2011 से लेकर 2019 तक उन्होंने विश्व कप में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। 2019 में बतौर कप्तान उन्होंने अपने पहले ही विश्व कप में इंग्लैंड को खिताबी जीत दिलाई थी। मॉर्गन के नाम वनडे क्रिकेट और वनडे विश्व कप की एक पारी में सबसे अधिक छक्के (17) लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 29 विश्व कप मैचों की 27 पारियों में कुल 26 छक्के जड़े हैं।

8. Sachin Tendulkar (India) – 27 Sixes:

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज भले ही विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन वह सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में 7वें स्थान पर हैं। उन्होंने 1992 से लेकर 2011तक कुल 45 विश्व कप मुकाबले खेले, जिसकी 44 पारियों में उन्होंने 27 छक्के लगाए। तेंदुलकर 2011 में वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

7. Sanath Jayasuriya (Sri Lanka) – 27 Sixes:

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 1992 से लेकर 2007 तक कुल 38 विश्व कप मुकाबले खेले थे,जिसकी 37 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 27 छक्के लगाए थे। बता दें कि, जयसूर्या ने 2003 के विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी भी की थी। इससे पहले वह 1996 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में चैंपियन बनी श्रीलंकाई टीम का भी हिस्सा थे।

6. Herschelle Gibbs (South Africa) – 28 Sixes:

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 1999 से लेकर 2007 तक दक्षिण अफ्रीका के लिए कुल 27 विश्व कप मुकाबले खेले थे, जिसकी 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 28छक्के जड़े थे।

5. Brendon McCullum (New Zealand) – 29 Sixes:

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम ने 2003 से लेकर 2015 तक 34 विश्व कप मुकाबले खेले थे, जिसकी 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 29 छक्के लगाए थे। मैक्कुलम की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2015 के विश्व कप में पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

4. Ricky Ponting (Australia) – 31 Sixes:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज ने 1996 से लेकर 2011 तक कुल 46 विश्व कप मुकाबले खेले और 42 परियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 31 छक्के लगाए। बता दें कि, रिकी पोंटिंग 2003, 2007 और 2011 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 में विश्व कप का खिताब जीता था।

3. AB De Villiers (South Africa) – 37 Sixes:

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने 2007 से लेकर 2015 तक कुल 23 विश्व कप मैच खेले, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 37 छक्के लगाए। वह 2015 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान संभालते हुए भी नजर आए थे।

2. Chris Gayle (West Indies) – 49 Sixes:

वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें यूनिवर्स बॉस के नाम से भी जाना जाता है और वह पावर हिटिंग के लिए प्रसिद्ध है। एक टी20 स्टार के रूप में जाने जाने वाले गेल वनडे विश्व कप में भी 49 छक्के लगा चुके हैं और इस मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2003 से लेकर 2019 तक विश्व कप की 35 मैचों की 34 पारियों में यह कारनामा किया है।

1. Rohit Sharma (India) – 50 Sixes:

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर आ गए हैं। रोहित अब तक खेले गए अपने तीन विश्व संस्करणों में कुल 50 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था और अब विश्व कप में भी उन्होंने गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 4 छक्के जड़कर गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित शर्मा को सहजता से छक्के लगाते और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजते देखा गया है। रोहित शर्मा को उनकी छक्का मारने की क्षमता के कारण ‘हिटमैन’ का उपनाम भी दिया गया है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News
Advertisement