Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप पांच बल्लेबाज जिन्होंने ODI World Cup में लगाया है सबसे तेज शतक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 25, 2023 at 11:45 PM
Modified at :October 25, 2023 at 11:47 PM
टॉप पांच बल्लेबाज जिन्होंने ODI World Cup में लगाया है सबसे तेज शतक

इन खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से विश्व कप की प्रतिष्ठा को ओर अधिक बढ़ाया है।

वनडे विश्व कप (ODI World Cup) 2023 का चौथा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (428/5) खड़ा किया है। इस मुकाबले में एडेन मार्क्रम ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी लगाया।

आपको यह भी बता दें कि विश्व कप इतिहास में पहली बार ऐसा भी हुआ है, जब एक ही पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है। हालांकि, वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसा चौथी बार हुआ है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्क्रम ने मात्र 49 गेंद पर शक जोड़कर इतिहास रच दिया। अब हम आपको यहां पर विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन बल्लेबाजों ने World Cup में सबसे तेज शतक लगाए हैं:

5. AB De Villiers - 52 Balls vs West Indies, Sydney, World Cup 2015:

AB de Villiers
AB de Villiers. (Image Source: BCCI)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने विश्व कप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में खेले गए एक मुकाबले में 52 गेंदों पर शतक जड़ा था। उस मुकाबले में मिस्टर 360 के 66 गेंदों पर 162* रनों की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 408/5 का स्कोर बनाया था और 257 रनों से जीत हासिल की थी।

4. Glenn Maxwell - 50 Balls vs Sri Lanka, Sydney, World Cup 2015:

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप 2015 में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में खेले गए एक मुकाबले में 52 गेंदों पर शतक जड़ा था। उस मुकाबले में मैक्सवेल के 53 गेंदों पर 102 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 376/9 का स्कोर बनाया था और 64 रनों से जीत हासिल की थी।

3. Kevin O'Brien - 50 Balls vs England, Bengaluru, World Cup 2011:

Kevin O'Brien
Kevin O'Brien. (Image Source: Getty Images)

आयरलैंड के पूर्व बैटिंग ऑलराउंडर केविन ओ'ब्रायन ने विश्व कप 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए एक मुकाबले में मात्र 51 गेंदों पर शतक जड़कर ऐतिहासिक रन चेज करने में अहम योगदान दिया था। यह विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले से पहले तक विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी था। उस मुकाबले में ओ'ब्रायन की 63 गेंदों पर 113 रनों की पारी की बदौलत आयरलैंड ने 328 का टारगेट 5 गेंद शेष रहते चेज किया था।

2. Aiden Markram - 49 Balls vs Sri Lanka, Delhi, World Cup 2023*:

Aiden Markram
Aiden Markram. (Image Source: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार एडेन मार्क्रम ने विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में 49 गेंदों पर शतक जड़कर पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब वह विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ चुके हैं।

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। हालांकि, मार्क्रम की इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल 428/5 भी खड़ा किया। प्रोटियाज टीम ने इन मामले में ऑस्ट्रेलिया के 417/6 के रिकॉर्ड को तोड़ा।

1. Glenn Maxwell - 40 Balls vs Netherlands, Delhi, World Cup 2023*:

Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर और विश्व क्रिकेट के ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में से एक ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप 2023 के 24वें मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ इतिहास रच दिया है। दरअसल, मैक्सवेल ने दिल्ली की पिच पर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों पर विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया है। मैक्सवेल से पहले मौजूदा विश्व कप में ही यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्क्रम ने इस मैदान पर ही अपने नाम किया था। लेकिन अब मैक्सवेल, उन्हें पछाड़ते हुए विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ चुके हैं।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहले डेविड वॉर्नर और उनके बाद मैक्सवेल ने शतक जड़ा। इन दोनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा टोटल 399/8 का खड़ा किया।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.