Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Asian Games से पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 1, 2023 at 11:29 PM
Modified at :October 1, 2023 at 11:47 PM
Asian Games से पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

दिग्गज रेडर चोट के कारण एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

एशियन गेम्स (Asian Games) में शिरकत करने से पहले ही भारतीय महिला कबड्डी टीम को तगड़ा झटका लगा है। वुमेंस टीम प्रमुख रेडर सोनाली शिंगाटे चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह मुस्कान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि सोनाली की गैरमौजूदगी में टीम के ऊपर इसका कितना असर पड़ता है और मुस्कान मलिक वो प्रभाव छोड़ पाती हैं या नहीं।

एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय महिला कबड्डी टीम में साक्षी कुमारी, रितु नेगी और सुषमा शर्मा समेत कई अहम खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारत की मेंस और वुमेंस दोनों ही टीमें पिछली बार स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रही थीं लेकिन इस बार ये दोनों टीमें जरूर गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेंगी।

सोनाली ने पिछले एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था

सोनाली शिंगाटे की अगर बात करें तो वो टीम की प्रमुख रेडर थीं। नेपाल में 2019 में हुए साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 2018 में, सोनाली को भारतीय महिला राष्ट्रीय कबड्डी टीम का हिस्सा बनने के लिए चुना गया था। वह जकार्ता में 2018 के एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थीं। इसका मतलब ये है कि सोनाली के पास काफी ज्यादा अनुभव था और उनके बाहर होने से निश्चित रूप से टीम को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। डोमेस्टिक में सोनाली रेलवे की तरफ से खेलते हैं।

Asian Games के लिए भारत की वुमेंस कबड्डी टीम इस प्रकार है

अक्षिमा, ज्योति, पूजा, प्रियंका, पूजा, पुष्पा, साक्षी कुमारी, रितु नेगी, निशी शर्मा, सुषमा शर्मा, स्नेहल शिंदे और मुस्कान मलिक।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.