टॉप 10 गेंदबाज जिन्होंने ODI World Cup में किया है सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन

इन गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद शर्मानाक और निराशाजनक रहा है।
विश्व कप के 13वें संस्करण (World Cup 2023) का आगाज भारत हो चुका है। इस टूर्नामेंट में कई मैचों में गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा देखने को मिला है, जबकि कई सारे गेंदबाज काफी खराब प्रदर्शन करते हुए दिखे हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्को यांसिन और श्रीलंका के मथीशा पथिराना जैसे गेंदबाज एक मैच में 90 रन से अधिक खर्च कर चुके हैं। पथिराना ने तो इस विश्व कप में दो मैचों में 90 या उससे अधिक रन खर्च किए हैं।
हालांकि, विश्व कप इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब किसी गेंदबाज का प्रदर्शन कितना खराब रहा है। बल्कि इससे पहले कई सारे अच्छे अच्छे गेंदबाज भी अपने स्पैल में काफी रन लुटा चुके हैं। विश्व कप इतिहास में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम दर्ज है। यहां हम आपको वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले टॉप 11 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन गेंदबाजों ने किया है ODI World Cup में खराब गेंदबाजी प्रदर्शन:
10. Matheesha Pathirana (SL) - 1/95 vs South Africa, Delhi, World Cup 2023:
श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 95 रन खर्च किए थे और एक सफलता अर्जित की थी। इस मुकाबले में श्रीलंका को 439 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
9. Kevin O'Brian (IRE) - 1/95 vs South Africa, Canberra, World Cup 2015:
आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर केविन ओ'ब्रायन ने विश्व कप 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैनबरा में खेले गए मुकाबले में 7 ओवर गेंदबाजी करते हुए 95 रन खर्च किए थे और एक सफलता हासिल की थी। इस मुकाबले में 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड को 201 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
8. Andre Russell (WI) - 2/96 vs New Zealand, Wellington, World Cup 2015:
वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल ने विश्व कप 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 96 रन खर्च किए थे और 2 सफलता हासिल की थी। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को 394 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 143 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
7. Dwayne Leverock (Bermuda) - 1/96 vs India, Port Of Spain, World Cup 2007:
बरमूडा के ड्वेन लिवरॉक ने विश्व कप 2007 में भारत के खिलाफ पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 96 रन खर्च किए थे और एक सफलता हासिल की थी। इस मुकाबले में बरमूडा को 414 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 257 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
6. Asantha De Mel (SL) - 1/97 vs West Indies, Karachi, World Cup 1987:
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज असांथा डी मेल ने विश्व कप 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कराची में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 97 रन खर्च किए थे और एक विकेट चटकाए थे। इस मुकाबले में 361 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को 191 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
5. Dawlat Zadran (AFG) - 2/101 vs Australia, Perth, World Cup 2015:
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज दौलत जादरान ने विश्व कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 101 रन खर्च किए थे और दो सफलता हासिल की थी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान को 418 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 275 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
4. Jason Holder (WI) - 1/104 vs South Africa, Sydney, World Cup 2015:
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर और तत्कालीन कप्तान जेसन होल्डर ने विश्व कप 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 104 रन खर्च किए थे और एक सफलता हासिल की थी। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को 409 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 257 रनों से हार मिली थी।
3. Martin Snedden (NZ) - 2/105 vs England, The Oval, World Cup 1983:
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मार्टिन स्नेडन ने विश्व कप 1983 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले गए मुकाबले में 12 ओवरों में 105 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे। न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 106 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उस विश्व कप तक वनडे मुकाबले 60-60 ओवरों के खेले जाते थे, लेकिन 1992 के विश्व कप से 50-50 ओवरों के खेले जाने लगे।
2. Rashid Khan (AFG) - 0/110 vs England, Manchester, World Cup 2019:
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के नाम विश्व कप इतिहास में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने विश्व कप 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में 9 ओवर गेंदबाजी करते हुए 110 रन खर्च किए थे। सबसे शर्मनाक बात यह रही कि उन्हें इस मुकाबले में एक भी विकेट हासिल नहीं हुए। इस मैच में अफगानिस्तान को 398 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 150 रनों से हार मिली थी।
1. Bas de Leede (NED) - 2/115 vs Australia, Delhi, World Cup 2023:
नीदरलैंड्स के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर बैस डी लीड ने विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मुकाबले में अपने 10 ओवरों के स्पेल में 115 रन खर्च किए और 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट और वनडे विश्व कप इतिहास में किसी एक मुकाबले में सबसे अधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की शर्मनाक सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। उनकी इस खराब गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 399 रनों का विशाल बड़ा स्कोर बनाया।