Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Exclusive: भारतीय टीम के लिए राहत की सांस, Hardik Pandya की चोट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :October 20, 2023 at 8:18 PM
Modified at :October 20, 2023 at 8:18 PM
Exclusive: भारतीय टीम के लिए राहत की सांस, Hardik Pandya की चोट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

IND vs BAN मैच में टखने में चोट लगने के बाद Hardik Pandya को स्कैन के लिए ले जाया गया।

भारत आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2023) में बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में चौथा मैच खेल रहा है, इस मैच की पहली पारी के 9वें ओवर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। इस घटना ने हर एक भारतीय प्रशंसक को निराश कर दिया। दरअसल, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को पहले ओवर के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई।

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हार्दिक के ओवर की तीसरी गेंद पर घटी जब पांड्या ने गेंद को पैर से रोकने का प्रयास किया था। यह चोट कितनी गंभीर थी, इस बात का पता हार्दिक के चेहरे से साफ पता चल रहा था, वो दर्द के मारे ठीक से चल तक नहीं पा रहे थे। उन्हें दर्द में देखकर तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया। इसके बाद उनके चोट पर क्रेप पट्टियां लगाई गई, लेकिन दर्द इतना ज्यादा था कि वह गेंदबाजी जारी नहीं रख सके, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनके बाहर जाने के बाद विराट कोहली आए और उन्होंने हार्दिक का ओवर पूरा किया।

हार्दिक पांड्या को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

इसके बाद, हार्दिक पांड्या को मैदान से बाहर ले जाया गया और बाद में उन्हें मैच के बीच में ही स्कैन के लिए ले जाया गया, इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट करके दी थी।

बता दें भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है, हर कोई अब राहत की सांस ले सकता है। क्योंकि पुणे से आ रही ताजा जानकारी से काफी हद तक पता चलता है कि, हार्दिक की चोट उतनी गंभीर नहीं है जितनी शुरुआत में आशंका लगाई गई थी। हालांकि अभी तक सब कुछ साफ नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती स्कैन से पता चला है कि चोट इतनी गंभीर नहीं है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

खेल नाउ के सूत्र ने किया बड़ा खुलासा

खेल नाउ को पता चला है कि प्रारंभिक स्कैन में बड़ी चोट की संभावना नहीं है। हालांकि, आधिकारिक बयान तभी आ सकता है जब रिपोर्ट तैयार हो जाएगी और भारत के टीम डॉक्टर और बीसीसीआई के साथ साझा की जाएगी।

खेल नाउ के सूत्र ने कहा है कि, 'यह चोट इतनी गंभीर नहीं है जितना आज दोपहर को लग रहा था, लेकिन टीम प्रबंधन अभी भी एहतियात बरत सकता है और हार्दिक को थोड़ा आराम दे सकता है। देखिए, भारत पहले ही तीन मैच जीत चुका है और उम्मीद है कि आज का मैच भी जीतेगा। यह जीत भारत को क्वालीफायर के एक कदम और करीब ले जाएगा। जिस वजह से टीम प्रबंधन हार्दिक को पूरी फिटनेस प्राप्त करने के बाद ही आगे खेलने का मौका देगा, क्योंकि हार्दिक भारत के लिए अहम खिलाड़ी हैं।''

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खेल नाउ के एक्सक्लूसिव स्टोरी की पुष्टि की

बांग्लादेश पर भारत की 7 विकेट से जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में इस खबर की पुष्टि की, जैसा कि खेल नाउ ने पहले बताया था कि हार्दिक पंड्या की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। रोहित शर्मा ने कहा, ''उसे (हार्दिक को) थोड़ी तकलीफ हुई। लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, ये हमारे लिए अच्छा है।' लेकिन जाहिर तौर पर इस तरह की चोट लगने के बाद, हमें हर दिन उनकी जांच करनी पड़ेगी और जो भी आवश्यक होगा हम करेंगे।

नोट: इस आर्टिकल को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा के दिए गए बयान के बाद अपडेट किया गया है।

बता दें बीसीसीआई ने अपने आधिकारीक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा की चिकित्सकों ने हार्दिक को आराम करने की सलाह दी है, फिलहाल वह मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। इस वजह से अब  हार्दिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच को मिस करेंगे। हालांकि बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी भी दी की, हार्दिक इस मैच को मिस करने के बाद टीम इंडिया के साथ सीधा लखनऊ में शामिल होंगे, जहां भारतीय टीम की टक्कर डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होनी है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.