Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

World Cup 2023 के बीच भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, Hardik Pandya बड़े मैचों से हुए आउट!

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 25, 2023 at 7:19 PM
Modified at :October 25, 2023 at 7:22 PM
World Cup 2023 के बीच भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, Hardik Pandya बड़े मैचों से हुए आउट!

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक के बाएं टखने में चोट लग गई थी।

भारतीय टीम के ऑलराउंडर और उप-कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर बुधवार को एक बड़ी अपडेट आई है। इस अपडेट के अनुसार वह विश्व कप (World Cup 2023) में इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में भी अनुपस्थित रहेंगे। हालांकि, यह भी पूरी तरह से स्पष्ट है कि वह गंभीर रूप से चोटिल नहीं है और इस टूर्नामेंट के अंतिम कुछ लीग और नॉकआउट मैचों में खेलते हुए दिखेंगे।

गौरतलब हो कि, हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान लिटन दास का एक स्ट्रेट ड्राइव रोकते समय पैरों की एड़ियां मुड़ने के चलते चोटिल हो गए थे। इसके चलते उन्हें मैदान से बाहर होना पड़ा था और वह आगे गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने नहीं आए थे। हालांकि, उस समय टीम मैनेजमेंट की ओर से यह खबर मिली थी कि उनकी चोट अधिक गंभीर नहीं है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में अनुपस्थित रहेंगे।

इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे Hardik Pandya:

ताजा खबर के मुताबिक, हार्दिक पांड्या इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले आगामी मुकाबलों में अनुपस्थित रहेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 नवंबर को खेले जाने वाले मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे। वर्तमान समय में भारतीय टीम के डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और वह रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट उनको लेकर किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले और नॉकआउट मैचों में उनकी उपस्थिति बहुत ही आवश्यक है।

हार्दिक पांड्या की उपस्थिति के चलते भारतीय टीम का संतुलन बना रहता है। क्योंकि वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी विभाग दोनों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनकी उपस्थिति कर चलते भारतीय कप्तान को परिस्थितियों के अनुसार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने में आसानी होती है।

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पांड्या की जगह पर सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। टीम में एक बल्लेबाज बढ़ाने के चलते शार्दुल ठाकुर को बाहर करके मुख्य रूप से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका दिया गया था। दोनों ही खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रहे थे।

उस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने तो शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे। हालांकि, उस मुकाबले में अंतिम ओवरों में भारतीय टीम की अच्छी गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड 300+ का टोटल नहीं बना सकी थी। यदि वह इतना बड़ा स्कोर बना लेती तो फिर भारतीय टीम मुश्किल में फंस सकती थी।

इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले आगामी मुकाबलों में हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति के चलते भारतीय टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उतारा था। आगामी मुकाबलों में भारत को पांड्या की कमी जरूर खल सकती है, क्योंकि इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला उनके लिए आसान नहीं होगा।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.