IND vs NZ: भारतीय टीम की अटकी सांसे, न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले चोटिल हुए स्टार बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव IND vs NZ मैच मिस कर सकते हैं।
विश्व कप (World Cup 2023) में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। उप-कप्तान हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद अब सूर्यकुमार यादव भी नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं, जबकि ईशान किशन को भी मधुमक्खी ने काट लिया है। हालांकि, बीसीसीआई या टीम मैनेजमेंट की ओर से अब तक इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।
गौरतलब हो कि, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा और शार्दुल ठाकुर की जगह पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। लेकिन अब कप्तान रोहित शर्मा के लिए मुश्किल और भी अधिक बढ़ गई है, क्योंकि मैच से ठीक एक दिन पहले सूर्या भी खुद को चोटिल कर बैठे हैं। इसके अलावा, ईशान किशन को भी मधुमक्खी केकाटने के चलते प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था।
IND vs NZ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन:
बता दें कि, नेट प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार यादव के दाहिने कलाई पर चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत ही प्रैक्टिस छोड़कर फिजियो के साथ बाहर जाना पड़ा। बता दें कि, हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी। सूर्यकुमार के बाहर होने के बाद ईशान किशन ही बल्लेबाजी के लिए विकल्प थे, लेकिन उनको लेकर भी खबर अच्छी नहीं है।
हालांकि, बीसीसीआई या टीम मैनेजमेंट की ओर से अब तक सूर्यकुमार यादव के चोट और ईशान किशन के मधुमक्खी के काटने की गंभीरता को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया गया है। फैंस को यह उम्मीद है कि बहुत अधिक गंभीर नहीं होगी और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह लेकर अपना विश्व कप डेब्यू करेंगे।
लेकिन यदि सूर्यकुमार यादव की चोट गंभीर है और ईशान किशन भी अनुपस्थित रहते हैं तो फिर कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किलें काफी बढ़ सकती है, क्योंकि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को ही मुकाबला खेलना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी मुकाबले में भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी, क्योंकि हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के चलते उनकी मुश्किलें वैसे भी काफी बढ़ गई हैं।
विश्व कप 2023 के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।