टॉप पांच भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

इन सभी बल्लेबाजों ने विश्व क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का जोहर दिखाया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर का नाम पहले स्थान पर आता है। यदि विश्व के ओवरआल बल्लेबाजों की सूची भी देखें तो उसमें भी तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। वहीं ‘रन मशीन’ विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद है। हाल ही में हुए विश्व कप 2023 में वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 18,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करते हुए इस सूची में जगह बनाई थी। आइए जानते हैं उन टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
इन भारतीय बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन:
5. Sourav Ganguly – 18,575 रन:

भारत के पूर्व कप्तान एवं पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली ने 1992 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2008 तक सक्रिय रहे थे। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 424 मुकाबले खेले थे, जिसकी 488 पारियों में उन्होंने 41.12 की औसत से 18,575 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 38 शतक और 107 अर्धशतक लगाए थे। गांगुली की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी 239 रनों की थी।
4. Rohit Sharma – 18,577 रन*:

वर्तमान भारतीय कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक भारत के लिए कुल 469 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसकी 501 पारियों में उन्होंने 43.46 की औसत से 18,577 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 46 शतक और 100 अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी 264 रनों की रही है।
3. Rahul Dravid – 24,208 रन:

‘द वॉल’ के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ ने 1996 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2012 में अपना आखिरी मैच खेला था। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 509 मुकाबले खेले थे, जिसकी 631 पारियों में उन्होंने 45.57 की औसत से 24,208 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 48 शतक और 145 अर्धशतक भी लगाए थे। द्रविड़ की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी 270 रनों की थी।
2. Virat Kohli – 26,733 रन*:

पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट जगत के मौजूदा सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आते हैं, वहीं ओवरऑल वो चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दिग्गजों की सूची में जगह बना ली है, और हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महान श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है।
उन्होंने 117 टी20 मैचों में 37 अर्धशतक और 1 शतक समेत 4037 रन, वहीं 292 वनडे में 72 अर्धशतक और 50 शतक समेत 13,848 रन, जबकि 113 टेस्ट मैचों में 30 अर्धशतक और 29 शतक की मदद से 8848 रन बनाए हैं। इस तरह उन्होंने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 53.50 की औसत से 26,733 रन बनाए हैं।
1. Sachin Tendulkar – 34,357 रन:

मास्टर ब्लास्टर, लिटिल मास्टर, क्रिकेट के भगवान जैसी अनगिनत उपाधियां पा चुके भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मात्र 16 साल की उम्र में 1989 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और 2013 तक सक्रिय रहे। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 664 मुकाबले खेले थे, जिसकी 782 पारियों में उन्होंने 48.52 की औसत से 34357 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 100 शतक और 164 अर्धशतक भी लगाए थे। तेंदुलकर की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी 248* रनों की थी।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान