Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की जीत का सिलसिला बरकरार, जापान को एकतरफा मुकाबले में किया पस्त

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 5, 2023 at 8:46 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 5, 2023 at 8:46 PM (GMT+5:30)
Asian Games 2023: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की जीत का सिलसिला बरकरार, जापान को एकतरफा मुकाबले में किया पस्त

टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी रहा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

भारतीय कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स (Asian Games 2023) के अपने आखिरी ग्रुप मैच में जापान को 56-30 से एकतरफा मात दी। इस मुकाबले में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया गया क्योंकि टीम सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। इसी वजह से सुनील कुमार, सचिन तंवर, नितिन रावल, आकाश शिंदे और असलम ईनामदार को स्टार्टिंग सेवन में मौका दिया गया। इन खिलाड़ियों ने निराश भी नहीं किया और टीम को बेहतरीन जीत दिलाई।

भारतीय टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली। सचिन तंवर और असलम ईनामदार ने रेडिंग में बेहतरीन शुरुआत दिलाई और नितेश कुमार ने एक बार फिर डिफेंस में अपना जलवा दिखाया। यही वजह रही कि भारतीय टीम ने महज 5 मिनट के अंदर ही जापान को ऑल आउट कर दिया। वहीं कुछ ही देर बाद 8 मिनट के अंदर एक बार फिर जापान की टीम ऑल आउट हो गई। कुल मिलाकर पहले हाफ में जापान को तीन बार भारतीय टीम ने ऑल आउट किया और स्कोर 35-11 से भारत के पक्ष में रहा।

सुनील कुमार ने रेडिंग में आजमाया हाथ

भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में भी जापान को जल्द ही ऑल आउट कर दिया और एकतरफा जीत हासिल की। दूसरे हाफ में टीम के उप कप्तान सुनील कुमार ने रेडिंग में भी हाथ आजमाया और तीन प्वॉइंट्स लिए। जापान की टीम बिल्कुल भी भारतीय टीम को चुनौती नहीं दे पाई और टीम पूरी तरह से हावी रही। अब सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा और टीम इंडिया चाहेगी कि इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाई जाए।

Asian Games के सेमीफाइनल मैच के लिए भारत की संभावित स्टार्टिंग सेवन

पवन सेहरावत (कप्तान), नवीन कुमार, असलम ईनामदार, सुनील कुमार, प्रवेश भैंसवाल, नितेश कुमार और विशाल भारद्वाज।

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.