Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

World Cup 2023: तूफानी शतक लगाकर Kusal Mendis ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की उड़ाई धज्जियां

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :October 10, 2023 at 11:47 PM
Modified at :October 10, 2023 at 11:47 PM
World Cup 2023: तूफानी शतक लगाकर Kusal Mendis ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की उड़ाई धज्जियां

कुसल मेंडिस ने 77 गेंदों में 14 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 122 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में कुशल मेंडिस (Kusal Mendis) ने बल्ले से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। बता दें मेंडिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के बढ़िया बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया है। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने क्रिकेट विश्व कप 2023 का सबसे तेज शतक भी ठोक डाला है। मेंडिस ने अपना शतक सिर्फ 65 गेंदों पर ही पूरा किया। इस शतक के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है।

Kusal Mendis ने रचा इतिहास

बता दें कुशल परेरा के शून्य पर आउट होने के बाद मैदान पर उतरे कुशल मेंडिस शुरू से ही शानदार लय में नजर आए, उन्होंने आते ही बिना समय गंवाए एक के बाद एक बेहतरीन शॉट्स लगाए। मेंडिस के तेज-तर्रार बल्लेबाजी के आगे पाकिस्तान के सभी गेंदबाज बेबस नजर आए। उन्होंने सबसे पहले अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 40 गेंदें ली।

अर्धशतक पूरा करने के बाद मेंडिस ने अपना असली रंग दिखाया, उन्होंने अगली 25 गेंदों पर और 50 रन जड़ते हुए अपना शतक पूरा कर लिया। मेंडिस को अपना शतक पूरा करने के लिए महज 65 गेंदें लगी, जो विश्व कप इतिहास में किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक भी है।

Kusal Mendis ने तोड़ा कुमार संगकारा का रिकॉर्ड

कुशल मेंडिस ने आईसीसी विश्व कप में श्रीलंका की तरफ से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली है। मेंडिस ने 77 गेंदों पर 122 रन की आतिशी पारी खेली और इस दौरान 14 चौके और छह छक्के जमाए। बता दें मेंडिस ने कुमार संगकारा का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, संगकारा ने वनडे विश्व कप 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ 70 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम के नाम दर्ज है, उन्होंने 2023 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.