Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Asian Games 2023: सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की पाकिस्तान से होगी जंग, नेपाल से भिड़ेगी विमेंस टीम

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 4, 2023 at 9:32 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 4, 2023 at 9:35 PM (GMT+5:30)
Asian Games 2023: सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की पाकिस्तान से होगी जंग, नेपाल से भिड़ेगी विमेंस टीम

टीम इंडिया गोल्ड मेडल की तरफ एक और कदम आगे बढ़ाना चाहेगी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में भारत की मेंस और वुमेंस दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। भारतीय मेंस टीम ने थाइलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं वुमेंस टीम ने भी थाइलैंड को ही हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। अब मेंस टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। वहीं वुमेंस टीम का सामना पड़ोसी देश नेपाल से होगा।

Asian Games में भारतीय टीम का शानदार फॉर्म है बरकरार

मेंस टीम की अगर बात करें तो थाइलैंड को उन्होंने जिस तरह से हराया, इससे पता चलता है कि टीम कितनी जबरदस्त फॉर्म में है। टीम इंडिया ने थाइलैंड को 63-26 से मात दी। पवन सेहरावत और नवीन कुमार का परफॉर्मेंस थाइलैंड के खिलाफ काफी अच्छा रहा। पवन सेहरावत ने जबरदस्त तरीके से अभी तक रेडिंग डिपार्टमेंट को लीड किया है। अच्छी बात ये है कि जब टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित हो जाती है, तब वो खुद रेड ना करके बाकी युवा रेडर्स को मौका देते हैं और इसी वजह से टीम के जितने भी रेडर हैं उनकी अच्छी - खासी प्रैक्टिस हो चुकी है।

अगर बात करें तो आकाश शिंदे और असलम ईनामदार भी लय में आ गए हैं। आकाश शिंदे ने तो 8 प्वॉइंट लिए जो रेडर्स में सबसे ज्यादा रहे। वहीं सचिन तंवर को अभी तक जितना भी मौका मिला है, उसमें उन्होंने खुद को साबित किया है।

डिफेंस में नितेश कुमार बरपा सकते हैं कहर

टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अच्छी बात ये है कि दिग्गज डिफेंडर नितेश कुमार फॉर्म में आ चुके हैं। थाइलैंड के खिलाफ उन्होंने कातिलाना खेल दिखाया। नितेश कुमार ने डिफेंस में बैकहोल्ड और एंकल होल्ड का शानदार नमूना दिखाया और थाई रेडर्स के ऊपर दबाव बनाकर रखा। उन्होंने आठ टैकल प्वॉइंट हासिल किए और इससे पता चलता है कि उन्होंने कितना बेहतरीन खेल दिखाया। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारत ने इस मैच के लिए सुरजीत सिंह को रेस्ट देकर सुनील कुमार को मैट पर उतारा था। वो अगले मैच में भी खेल सकते हैं। प्रवेश भैंसवाल का भी गेम ऊपर गया और उन्होंने चार टैकल प्वॉइंट हासिल किए। नॉकआउट मुकाबलों से पहले भारत का डिफेंस भी फॉर्म में आता दिखाई दे रहा है और इसी वजह से टीम और भी खतरनाक हो गई है।

सेमीफाइनल मैच के लिए भारत की संभावित स्टार्टिंग सेवन

पवन सेहरावत (कप्तान), नवीन कुमार, असलम ईनामदार, सुनील कुमार, प्रवेश भैंसवाल, नितेश कुमार और विशाल भारद्वाज।

वुमेंस टीम नेपाल को हराकर फाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी

भारतीय वुमेंस टीम को पहले मुकाबले में थोड़ा झटका लगा था लेकिन वो टीम को नींद से जगाने के लिए जरूरी था और अब टीम जाग चुकी है। चाइनीज ताइपे के खिलाफ उस मैच के बाद टीम ने अपने अगले दोनों ही मुकाबले एकतरफा जीते हैं। डिफेंस और रेडिंग डिपार्टमेंट दोनों ही अच्छा कर रहे हैं। थाइलैंड के खिलाफ मैच में डिफेंस से थोड़ी गलतियां जरूर हुईं और टीम चाहेगी कि नॉकआउट मुकाबलों में जाकर ये गलती ना दोहराएं।

वुमेंस टीम के लिए थाइलैंड के खिलाफ मैच में पुष्पा राणा, निधि शर्मा, पूजा हथवाला और साक्षी कुमारी जैसी प्लेयर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पुष्पा राणा का परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा अच्छा रहा। उन्होंने रेडिंग के अलावा डिफेंस में भी बेहतरीन खेल दिखाया। ऐसे में उनकी भूमिका काफी अहम हो जाती है। हालांकि जिस तरह से कुछ मौकों पर टीम ने डिफेंस में एक से ज्यादा प्वॉइंट दिए, उससे कोच चिंतित होंगी और टीम की इस कमजोरी को दूर करना चाहेंगी। नेपाल पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है तो उन्हें हल्के में लेने की गलती टीम बिल्कुल नहीं कर सकती है। कप्तान रितु नेगी को अब लीडर की भूमिका निभाते हुए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

थाइलैंड के खिलाफ मैच के लिए वुमेंस टीम की संभावित स्टार्टिंग सेवन

रितु नेगी (कप्तान), साक्षी कुमारी, पुष्पा राना, निधि शर्मा, पूजा नरवाल, पूजा हथवाला और प्रियंका पलानिया।

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.