Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप सात कप्तान जिन्होंने ODI World Cup में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 5, 2023 at 12:40 AM
Modified at :October 5, 2023 at 12:40 AM
टॉप सात कप्तान जिन्होंने ODI World Cup में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

इन बल्लेबाजों ने विश्व कप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

वनडे विश्व कप (ODI World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों के कप्तानों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। अलग-अलग टीमों के प्रशंसक अपने कप्तान से बेहतर कप्तानी और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखेंगे। क्योंकि कोई भी टीम तभी जीत हासिल कर सकती है जब उनके कप्तान आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाले।

विश्व कप इतिहास में कई सारे कप्तान ऐसे रहे हैं जिन्होंने शानदार शतकीय पारियां खेल कर अपनी टीम को न सिर्फ उस मैच में जीत दिलाई है, बल्कि विश्व विजेता बनने में भी अहम योगदान दिया है। आज हम आपको ऐसे ही टॉप 7 कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विश्व कप में सबसे अधिक शतक लगाए हैं।

इन कप्तानों ने World Cup में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक:

7. Kane Williamson - 2 Centuries:

न्यूजीलैंड के वर्तमान कप्तान केन विलियमसन ने विश्व कप 2019 में पहली बार की भी टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 583 रन बनाए थे और 2 शतक भी जड़े थे। उनकी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हर का सामना करना पड़ा था। हालांकि, विलियमसन उस टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए थे।

6. Glenn Turner - 2 Centuries:

न्यूजीलैंड के पूर्व बेहतरीन बल्लेबाज ग्लेन टर्नर ने 1975 में कप्तानी की थी। वह उसे सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर भी थे। टर्नर ने उस टूर्नामेंट में कुल 2 शतक जड़े थे।

5. Brendon Taylor - 2 Centuries:

ब्रेंडन टेलर ने 2015 के विश्व कप में जिंबॉब्वे टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने उस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक भी लगाए थे। हालांकि, जिंबॉब्वे की टीम नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। उस टूर्नामेंट के बाद जिंबॉब्वे की टीम कभी विश्व कप भी नहीं खेल सकी है।

4. Stephen Flemming - 2 Centuries:

स्टीफन फ्लेमिंग ने 2003 और 2007 के विश्व कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी। उन्होंने इन दोनों टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 2 शतक लगाए थे। बता दें कि, न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप इतिहास में आज तक एक भी बार चैंपियन नहीं बन सकी है।

3. Aaron Finch - 2 Centuries:

आरोन फिंच ने विश्व कप 2019 में एकमात्र बार ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने उसे टूर्नामेंट में 2 शतक लगाए थे। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

2. Sourav Ganguly - 3 Centuries:

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विश्व कप 2003 में भारत का नेतृत्व किया था और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि, फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान सौरव गांगुली ने विश्व कप 2003 में 9 मैचों में 465 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक निकले थे। हालांकि, गांगुली ने उस टूर्नामेंट के बाद किसी भी विश्व कप में भारत की कप्तानी नहीं की।

1. Ricky Ponting - 4 Centuries:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 2003 2007 और 2011 के विश्व कप में कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2003 और 2007 के विश्व कप में जीत भी हासिल की थी। बतौर कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2003 से लेकर 2011 तक के विश्व कप में कुल 4 शतक जड़े थे।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.