NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को रौंद प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची

न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया।
वनडे विश्व कप (World Cup 2023) का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश (NZ vs BAN) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड को 8 विकेट से जीत हासिल हुई। इस जीत में कप्तान केन विलियमसन और डेरिल मिशेल की साझेदारी का बड़ा योगदान रहा। हालांकि, मिशेल को उनकी 67 गेंदों पर 89* रनों की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
मैच में बारे में बात करें तो, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 245 रन बनाए थे और कीवी टीम के सामने 246 रनों का लक्ष्य रखा था।
बांग्लादेश की ओर से मुश्फिकुर रहीम सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 75 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। उनके अलावा, महमुदुल्लाह ने 49 गेंदों पर 41 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 50 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। उनके अलावा, अन्य कोई भी बल्लेबाज 20 रनों से अधिक नहीं बना सका।
न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 49 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा, मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट ने भी 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि को ग्लेन फिलिप्स और मिशेल सैंटनर को 1-1 सफलता मिली।
NZ vs BAN: केन विलियमसन और डेरिल मिशेल के बीच हुई शानदार साझेदारी
245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉन्वे और रचिन रविन्द्र पारी की शुरुआत करने आए थे। हालांकि, रविंद्र मात्र 9 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए, जबकि कॉन्वे ने 59 गेंदों पर 45 रनों का योगदान दिया। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और डेरिल मिशेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 108* रनों की बेहतरीन नाबाद साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों की इस शानदार साझेदारी ने न्यूजीलैंड को जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
केन विलियमसन ने इस मुकाबले में 107 गेंदों पर 79 रनों की धीमी पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए, जबकि डेरिल मिशेल ने 67 गेंदों पर 89* तेज गति से रन बनाए। मिशेल ने इस मुकाबले में कप्तान शाकिब अल हसन की गेंद ओर छक्का लगाकर अपना खाता खोला था और शुरू से ही अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। हालांकि, दोनों बल्लेबाजों 108* रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड को ओवरों में विकेट खोकर जीत हासिल हुई।
गौरतलब हो कि, न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है और अंक तालिका में 6 अंकों और +1.604 के नेट रन रेट के साथ पहले पर आ गए हैं, जबकि बांग्लादेश अपने 3 मैचों में 2 लगातार हार के बाद 2 अंकों और -0.699 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर आ गई है। बता दें कि, कीवी टीम को अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 18 अक्टूबर को इसी मैदान पर, जबकि बांग्लादेश को अपना अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को भारत के खिलाफ पुणे में खेलना है।