Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

NZ vs SA: Quinton de kock ने रचा इतिहास, 21वां वनडे शतक जड़ छुए तीन बड़े कीर्तिमान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 2, 2023 at 1:30 AM
Modified at :November 2, 2023 at 1:30 AM
NZ vs SA: Quinton de kock ने रचा इतिहास, 21वां वनडे शतक जड़ छुए तीन बड़े कीर्तिमान

क्विंटन डी कॉक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

विश्व कप (World Cup 2023) के 32वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de kock) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए मुकाबले में 116 गेंद पर 114 रनों की बेहतरीन पारी खेली और अपने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस मुकाबले में विश्व कप 2023 का अपना चौथा शतक जड़ा। इतना ही नहीं, यह उनके वनडे करियर का 21वाँ शतक भी रहा। यह शतक जड़ने के साथ उन्होंने एबी डी विलियर्स और जैक्स कैलिस जैसे कई सारे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

क्विंटन डी कॉक के विश्व कप 2023 में अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 7 मैचों में 77.86 की औसत से कुल 545 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। वह अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, यदि उनके ओवरऑल वनडे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 152 मुकाबलों में 46.35 की औसत से कुल 6721 रन बनाए हैं, जिसमें 21 शतक शामिल हैं।

विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर Quinton de kock ने तोड़े ये 3 बड़े रिकॉर्ड्स:

क्विंटन डी कॉक विश्व कप 2023 में अब तक सात मुकाबले में 545 रन बना चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजों की सूची में जैक्स कैलिस और एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि, कैलिस ने विश्व कप 2007 में 485 रन और डी विलियर्स ने विश्व कप 2015 में 482 रन बनाए थे।

विश्व कप 2023 में 4 शतक जड़कर क्विंटन डि काक एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर और ओवरऑल सूची में कुमार संगकारा (2015 में 4 शतक) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। ओवरऑल सूची में पहले स्थान पर रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने विश्व कप 2019 में कुल 5 शतक जड़े थे।

क्विंटन डी काक ने विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपने वनडे करियर का 21वां शतक जड़ा। इसी के साथ वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में हर्शल गिब्स (21 शतक) के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर हाशिम अमला (27 शतक) और दूसरे स्थान पर एबी डी विलियर्स (25 शतक) का नाम आता है।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.