Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: पुनेरी पलटन टीम प्रोफाइल

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :November 1, 2023 at 2:45 PM
Modified at :January 14, 2024 at 12:53 AM
PKL 10: पुनेरी पलटन टीम प्रोफाइल

टीम इस बार भी काफी बेहतरीन नजर आ रही है।

पुनेरी पलटन की टीम प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 10वें सीजन के दौरान काफी बदली-बदली सी नजर आएगी। बता दें इसकी बड़ी वजह ये है की टीम में इस बार स्टार डिफेंडर फजल अत्राचली नजर नहीं आएंगे, उनकी जगह टीम ने उन्हीं के साथी और बेहतरीन युवा डिफेंडर्स में से एक मोहम्मदरेजा शादलू को अपने दल में शामिल किया है। बीते सीजन इस टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने 22 में से 14 मुकाबले जीतकर डायरेक्ट सेमीफाइनल में एंट्री मारी थी। इसके बाद तमिल थलाइवाज को हराकर उन्होंने फाइनल में भी जगह बनाई थी। हालांकि, फाइनल में नतीजा उनके हक में नहीं गया था।

9वें सीजन इस टीम के रेडर्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके चलते इस सीजन भी टीम ने अपने स्टार रेडर्स को रिटेन किया है। लेकिन इस समय एक बड़ा सवाल ये है की इस बार टीम में फजल अत्राचली नहीं हैं और ऐसे में देखने वाली बात होगी कि उनकी जगह कप्तानी कौन करता है। आगामी सीजन के लिए फजल भले ही टीम का हिस्सा न हो, लेकिन ये तो तय है की शादलू उनकी कमी टीम को जरा भी नहीं खलने देंगे। तो चलिए PKL 10 के आगाज से पहले एक नजर डालते हैं पुनेरी पलटन का मजबूत पक्ष और कमजोर पक्ष क्या है।

पुनेरी पलटन का मजबूत पक्ष

टीम के पास पुराने रेडर हैं मौजूद

PKL के 10वें सीजन में भी पुनेरी पलटन के रेडिंग डिपार्टमेंट का जिम्मा असलम ईनामदार, मोहित गोयत और आकाश शिंदे के कंधों पर रहेगा। इन तीनों ही रेडर्स ने बीते सीजन बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके चलते टीम ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। बता दें टीम को बीते सीजन फाइनल तक पहुंचाने में इस तीकड़ी का अहम योगदान था और इस सीजन भी इनके ऊपर ही टीम को संभालने का दायित्व होगा।

मोहम्मदरेजा शादलू कर सकते हैं बड़ा फेरबदल

पुनेरी पलटन ने फजल अत्राचली जैसे खिलाड़ी को रिलीज किया और मोहम्मद रेजा शादलू को टीम में शामिल किया। मोहम्मद रेजा शादलू के लिए पुनेरी पलटन ने भारी-भरकम बोली लगाई। इस बात से ही आप शादलू के कद का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि, उनके ऊपर डिफेंस का दारोमदार होगा, ऐसे में देखने वाली बात होगी की वह दबाव में अच्छा प्रदर्शन करके टीम की उम्मीदों पर खरा उतरते है या नहीं।

पुनेरी पलटन का कमजोर पक्ष

अनुभवी कप्तान के न होने से खड़ी हो सकती है मुश्किलें

आप जानते ही होंगे 9वें सीजन फजल अत्राचली की कप्तानी में इस टीम ने उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया था और फाइनल तक का सफर तय किया था। फजल ने बढ़िया कप्तानी के साथ-साथ टीम के डिफेंस का भार भी बहुत बढ़िया तरीके से संभाला था। लेकिन इस सीजन उनके जैसे अनुभवी कप्तान और खिलाड़ी के न होने से टीम का आत्मविश्वास डगमगा सकता है। इसके अलावा नए और अनुभवहीन कप्तान के गलत फैसले इस टीम को उच्च से निम्न स्तर पर लाकर खड़ा कर सकता है।

रेडिंग में अनुभव की कमी

पुनेरी पलटन ने भले ही बीते सीजन के अपने स्टार रेडर्स असलम ईनामदार, मोहित गोयत और आकाश शिंदे को रिटेन किया है। लेकिन इन तीनों के अलावा टीम के पास अन्य और कोई बड़ा नाम रेडिंग में नहीं है और ये चीज टीम की बाजी एक बार फिर से पलट सकता है। आप जानते ही होंगे 9वें सीजन के फाइनल मुकाबले में असलम और मोहित के चोटिल होने के चलते टीम का रेडिंग डिपार्टमेंट कुछ खास नहीं कर पाया था और यही वजह थी की टीम खिताब के इतना करीब आकर उसे हासिल करने से चूक गई।

हालांकि, यह एक नया सीजन है नए सीजन में टीम की किस्मत बदल सकती है और युवा खिलाड़ी भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकता है। लेकिन अगर बीते सीजन का किस्सा दोहराता है, तो टीम एक बार फिर अपने अनुभवहीन रेडर्स के चलते खिताब हासिल करने से चूक सकता है।

इन खिलाड़ियों पर होगी निगाहें

आगामी सीजन की बात करें तो इस सीजन मोहम्मद रेजा शादलू जिनपर टीम ने बड़ी बोली लगाई और काफी उम्मीदों के साथ खरीदा उनके ऊपर सबसे ज्यादा निगाहें होंगी। शादलू के ऊपर ही डिफेंस का दारोमदार होगा और टीम को उनसे करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा बीते सीजन के दो स्टार रेडर्स असलम ईनामदार और मोहित गोयत के ऊपर भी सभी की नजरें होंगी। अगर इन दोनों ने अपनी रफ्तार पकड़ ली तो फिर टीम को कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.