PKL 10: ऑक्शन के बाद गुजरात जायंट्स की पूरी टीम

टीम में इस बार फजल जैसा बड़ा स्टार है।
गुजरात जायंट्स प्रो कबड्डी लीग (PKL) में दो बार फाइनल तक पहुंची है लेकिन टीम ने एक बार भी टाइटल नहीं जीता है। दोनों ही बार गुजरात को हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने 9वें सीजन के दौरान मनप्रीत सिंह को कोचिंग से हटा दिया था और राम मेहर सिंह को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया था। राम मेहर सिंह के पास टाइटल जीतने का अनुभव था और टीम को उम्मीद थी कि इस बार वो ट्रॉफी के सूखे को खत्म करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम 22 में से सिर्फ 9 मुकाबले ही जीत पाई और 11 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और टीम प्वॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर रही।
पीकेएल के 10वें सीजन के ऑक्शन से पहले टीम ने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया था। वहीं टीम ने ऑक्शन के दौरान कई बेहतरीन प्लेयर्स का चयन किया है। टीम में इस बार पीकेएल के सबसे सफल डिफेंडर फजल अत्राचली होंगे जो टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा नबीबख्श भी हैं और ये दो खिलाड़ी टीम के लिए काफी अहम होने वाले हैं। राम मेहर सिंह के साथ फजल अत्राचली की जोड़ी इस बार देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं इस बार गुजरात जायंट्स की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं।
युवा खिलाड़ियों पर रहेगा रेडिंग का दारोमदार
टीम जिन युवा रेडर्स के साथ पिछले सीजन मैट पर उतरी थी, वही इस बार भी नजर आने वाले हैं। प्रतीक दहिया, राकेश संगरोया, रोहित गूलिया, सोनू जगलान यही रेडर्स इस बार भी नजर आने वाले हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले सीजन भी टीम के रेडिंग की कमान संभाली थी। इस बार भी जिम्मेदारी इनके ऊपर ही रहने वाली है।
गुजरात जायंट्स ने इस बार के ऑक्शन में किसी बड़े नाम को रेडिंग डिपार्टमेंट में नहीं खरीदा है। ऐसे में युवा रेडर्स के हाथ में ही कमान रह सकती है। जीबी मोरे और रोहित गूलिया एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। क्योंकि उनके पास थोड़ा एक्सपीरियंस है और इस बार उनके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी होगी। कुल मिलाकर अगर देखें तो गुजरात जायंट्स का रेडिंग डिपार्टमेंट ना तो बहुत ज्यादा खतरनाक दिख रहा है और ना ही उतना ज्यादा कमजोर है।
डिफेंस में फजल अत्राचली जैसा बड़ा स्टार
गुजरात जायंट्स का अगर इतिहास उठाकर देखें तो उनके पास बेहतरीन डिफेंडर्स रहे हैं, क्योंकि मनप्रीत सिंह उनके कोच थे। इस बार भी फजल अत्राचली जैसा सबसे सफल डिफेंडर उनके पास है। फजल अत्राचली के लिए पीकेएल ऑक्शन के दौरान जमकर बोली लगी। गुजरात जायंट्स ने पीकेएल फजल अत्राचली के लिए जमकर बोली लगाई और उन्हें एक करोड़ 60 लाख की रकम में खरीद लिया। फजल अत्राचली की बेस प्राइस 30 लाख थी और उनके लिए सबसे पहले तेलुगु टाइटंस ने बोली लगाई और उसके बाद गुजरात जायंट्स ने भी बिडिंग किया।
दबंग दिल्ली ने भी उनके लिए बिडिंग किया। दबंग दिल्ली, गुजरात जायंट्स और तेलुगु टाइटंस के बीच फजल अत्राचली को खरीदने के लिए जमकर बिडिंग देखने को मिली और आखिर में गुजरात जायंट्स ने बाजी मारी। ऐसा नहीं है कि सिर्फ फजल ही इस बार गुजरात जायंट्स के पास हैं। बल्कि उनके पास और भी कई बेहतरीन ऑप्शन हैं। अगर बात करें तो सौरव गूलिया, सोमबीर गूलिया, रवि कुमार और अरकाम शेख जैसे डिफेंडर भी हैं।
PKL 10 के ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
फजल अत्राचली (1 करोड़ 60 लाख), रोहित गूलिया (58 लाख 50 हजार), अरकाम शेख (20 लाख 25 हजार), मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श (22 लाख), सोमबीर (26 लाख 25 हजार), विकास जगलान (13 लाख), सौरव गूलिया (13 लाख), दीपक राजेंद्र सिंह (15 लाख 70 हजार), रवि कुमार (13 लाख 30 हजार), जीबी मोरे (13 लाख), जितेंद्र यादव (9 लाख), नितेश (9 लाख), जगदीप (9 लाख), बालाजी डी (13 लाख)।
PKL 10 के लिए गुजरात जायंट्स की पूरी टीम
रेडर्स - प्रतीक दहिया (राइट रेडर), राकेश संगरोया (राइट रेडर), सोनू जगलान (राइट रेडर), जीबी मोरे (लेफ्ट रेडर), नितिन जगलान (लेफ्ट रेडर) और जगदीप नरवाल (राइट रेडर)।
डिफेंडर्स - फजल अत्राचली (लेफ्ट कॉर्नर), सोमबीर गूलिया (राइट कॉर्नर), रवि कुमार (राइट कवर), दीपक राठी (राइट कवर) और नितेश लाथेर (लेफ्ट कॉर्नर)।
ऑलराउंडर्स - रोहन सिंह (लेफ्ट रेडर), अरकाम शेख (लेफ्ट कवर), मोहम्मद नबीबख्श (ऑलराउंडर), रोहित गूलिया (लेफ्ट रेडर), डी बालाजी (लेफ्ट कवर), विकास जगलान (लेफ्ट रेडर और लेफ्ट कवर) और जितेंद्र यादव (लेफ्ट कॉर्नर)।
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान