Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: आगामी पीकेएल सीजन के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 24, 2023 at 12:25 AM
Modified at :October 24, 2023 at 3:29 AM
PKL 10: आगामी पीकेएल सीजन के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन

डिफेंडिंग चैंपियन के पास ज्यादातर पुराने खिलाड़ी ही मौजूद हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स ने पिछले सीजन प्रो कबड्डी लीग (PKL) का टाइटल अपने नाम किया था। ये दूसरी बार था जब जयपुर पिंक पैंथर्स ने पीकेएल का टाइटल जीता था। इससे पहले 2014 में खेले गए पहले सीजन में टीम ने टाइटल जीता था और फिर एक लंबे अंतराल के बाद टीम ने 9वें सीजन दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। जयपुर ने टाइटल जीता था और इसी वजह से मैनेजमेंट ने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया और उन्हें ऑक्शन में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। पैंथर्स ने सिर्फ सात ही खिलाड़ी खरीदे जिसमें दिग्गज रेडर राहुल चौधरी भी रहे।

जयपुर पिंक पैंथर्स की अगर बात करें तो इस बार उनके पास कुल 19 खिलाड़ी हैं, जिनमें 10 रेडर और 9 डिफेंडर हैं। ऐसे में प्लेइंग सेवन बनाने में पैंथर्स को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चुंकि ज्यादातर पुराने खिलाड़ी ही टीम का हिस्सा हैं और इसी वजह से टीम का स्टार्टिंग सेवन भी पूरी तरह से सेट है और उसमें माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं जयपुर पिंक पैंथर्स की स्टार्टिंग सेवन में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।

रेडिंग में अर्जुन देशवाल समेत कई बड़े खिलाड़ी शामिल

जयपुर पिंक पैंथर्स के रेडिंग डिपार्टमेंट में इस बार भी वही ऑप्शन हैं जो पिछले सीजन खेले थे। अर्जुन देशवाल, राहुल चौधरी, भवानी राजपूत और वी अजीत कुमार रेडिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख खिलाड़ी हैं। हालांकि राहुल चौधरी को स्टार्टिंग सेवन में शायद मौका ना मिले और उन्हें सब्सीट्यूट के तौर पर लाया जाए। उनका परफॉर्मेंस पिछले सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था और इसी वजह से उन्हें टीम ने रिलीज भी कर दिया था लेकिन ऑक्शन के दौरान दोबारा खरीद लिया। ऐसे में अर्जुन देशवाल, भवानी राजपूत और वी अजीत कुमार को मौका मिल सकता है।

अर्जुन देशवाल की अगर बात करें तो वो पिछले दो सीजन काफी बेहतरीन रेडर बनकर उभरे हैं और टीम के लिए एक स्टार खिलाड़ी साबित हुए हैं। अर्जुन देशवाल ने बीते सीजन सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल किए और इसके अलावा डू और डाई रेड में भी प्वॉइंट लाने के मामले में वो तीसरे पायदान पर रहे थे। वी अजीत कुमार ने 9वें सीजन के दौरान अर्जुन देशवाल का साथ काफी अच्छी तरह से दिया। अजीत कुमार ने 21 मैचों में 103 प्वॉइंट हासिल किए थे। इसके अलावा भवानी राजपूत भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

डिफेंस में सुनील कुमार करेंगे लीड

टीम का डिफेंस भी इस बार पिछले सीजन जैसा ही है और इसी वजह से यहां पर भी टीम को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। सुनील कुमार राइट कवर और साहुल कुमार राइट कॉर्नर की पोजिशन पर खेलेंगे। रीजा मीरबाघेरी लेफ्ट कवर पर खेल सकते हैं और लेफ्ट कॉर्नर की पोजिशन पर अंकुश टीम के पास हैं। अंकुश पिछले सीजन सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ही सबसे ज्यादा 89 टैकल प्वॉइंट हासिल किए और सबसे ज्यादा 9 हाई-फाइव भी लगाए। जयपुर की टीम अगर डिफेंडिंग चैंपियन है तो फिर इसका काफी सारा श्रेय अंकुश को दिया जाना चाहिए।

वहीं सुनील कुमार की अगर बात करें तो उन्होंने 23 मैचों में 64 टैकल प्वॉइंट हासिल किए थे और जयपुर को 2014 के बाद दूसरी बार चैंपियन बनाया था। इस बार भी वही कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं और वो चाहेंगे कि टीम को एक बार फिर चैंपियन बनाया जाए। केएस अभिषेक का ऑप्शन भी जयपुर पिंक पैंथर्स के पास है।

PKL 10 के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

रेडर्स - वी अजीत कुमार (लेफ्ट रेडर), अर्जुन देशवाल (राइट रेडर) और भवानी राजपूत (राइट रेडर)।

डिफेंडर्स - सुनील कुमार (राइट कवर), साहुल कुमार (राइट कॉर्नर), अंकुश राठी (लेफ्ट कॉर्नर) और रीजा मीरबाघेरी (लेफ्ट कवर)।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.