Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: आगामी पीकेएल सीजन के लिए तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 25, 2023 at 1:40 AM
Modified at :October 25, 2023 at 1:42 AM
PKL 10: आगामी पीकेएल सीजन के लिए तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन

टीम ने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था।

तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 9वें सीजन के दौरान ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया था लेकिन वो इससे आगे नहीं बढ़ पाए। बिना किसी बड़े खिलाड़ी के टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पवन सेहरावत टीम का हिस्सा थे लेकिन पहले ही मैच में चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इस बार भी तमिल थलाइवाज की स्थिति लगभग ऐसी ही है। इस बार भी थलाइवाज की टीम में कोई बड़ा स्टार प्लेयर नहीं है। हालांकि टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो उन्हें चैंपियन बनाने का दम रखते हैं।

तमिल थलाइवाज ने ऑक्शन के दौरान सात खिलाड़ियों को खरीदा और 10वें सीजन के लिए उनके पास कुल 21 प्लेयर मौजूद हैं। अगर बात करें तो इसमें 10 रेडर, 10 डिफेंडर और एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है। इससे पता चलता है कि थलाइवाज की टीम का बैलेंस बढ़िया है। आइए जानते हैं पीकेएल 10 के दौरान तमिल थलाइवाज के स्टार्टिंग सेवन में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

रेडिंग में नरेंद्र कंडोला और अजिंक्य पंवार हैं मौजूद

तमिल थलाइवाज का रेडिंग डिपार्टमेंट वही है जो पिछले सीजन था। इस बार भी नरेंद्र कंडोला को ही मेन रेडर की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने पिछले सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पवन सेहरावत के चोटिल होकर बाहर हो जाने के बाद नरेंद्र कंडोला ने जबरदस्त खेल दिखाया था और पवन सेहरावत की कमी नहीं खलने दी थी। नरेंद्र ने डू और डाई सिचुएशन में 40 प्वॉइंट लिए और ये दिखाता है कि वो दबाव में भी बेहतर खेलना जानते हैं। पिछले सीजन अजिंक्य पंवार का भी प्रदर्शन अच्छा रहा था और उन्होंने 22 मैचों में 141 प्वॉइंट हासिल किए थे।

टीम में तीसरे रेडर के तौर पर हिमांशु नरवाल को मौका दिया जा सकता है क्योंकि वो पिछले सीजन भी टीम का हिस्सा थे और टीम ने उन्हें रिटेन किया है। पिछली बार उन्हें तीन ही मैचों में खेलने का मौका मिला था लेकिन इस बार ज्यादा मैचों में मौका मिल सकता है।

डिफेंस में साहिल गूलिया और सागर पर रहेंगी निगाहें

तमिल थलाइवाज का डिफेंस पिछले सीजन जैसा ही है। सभी पांच खिलाड़ी रिटेन किए गए थे और दो और ईरानियन डिफेंडर्स को टीम में जगह दी गई है। ईरान के डिफेंडर आमिरहुसैन बास्तामी को थलाइवाज ने 30 लाख की रकम में खरीदा। सागर और साहिल गूलिया के ऊपर ही डिफेंस का सारा दारोमदार रहने वाला है। लेफ्ट कॉर्नर में साहिल गूलिया ने बीते पीकेएल सीजन काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 23 मैचों में 57 टैकल प्वॉइंट हासिल किए थे।

राइट कॉर्नर स्पेशलिस्ट सागर ने बीते सीजन कई मैचों में तमिल थलाइवाज को अपने दम पर जीत दिलाई थी। खासकर ऐसे मौके पर जब थलाइवाज की टीम ऑलआउट होने के करीब रहती थी तो फिर वहां पर सागर काफी अहम भूमिका निभाते थे। सागर ने बीते पीकेएल सीजन 17 मैच खेले और 53 टैकल प्वॉइंट हासिल किए और इस दौरान पांच हाई-फाइव लगाया था। इसके अलावा राइट कवर पर एम अभिषेक खेल सकते हैं और हिमांशु यादव लेफ्ट कॉर्नर की पोजिशन पर खेल सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन 23 मैचों में 60 प्वॉइंट हासिल किए थे।

PKL 10 के लिए तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन

रेडर्स - अजिंक्य पंवार (लेफ्ट रेडर), हिमांशु नरवाल (लेफ्ट रेडर) और नरेंद्र कंडोला (लेफ्ट रेडर)।

डिफेंस - सागर राठी (राइट कॉर्नर), हिमांशु यादव (लेफ्ट कॉर्नर), एम अभिषेक (राइट कवर) और साहिल गुलिया (लेफ्ट कॉर्नर)।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.