PKL इतिहास के अब तक के टॉप पांच सबसे महंगे प्लेयर

नीलामी के दौरान इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश।
प्रो कबड्डी लीग (PKL 10) के 10वें सीजन के ऑक्शन के दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए जमकर बोली लगी। बता दें कुछ बोलियां पिछले यानी 9वें सीजन की तुलना में भी काफी ज्यादा थी, इन महंगी बोलियों ने हर किसी को चौंका दिया। हालांकि जिन-जिन प्लेयर्स को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि, इनके पीछे हर टीम भागेगी और अपनी टीम में शामिल करने के लिए भारी से भारी कीमत देगी। ठीक वैसा ही ऑक्शन के दौरान देखने को भी मिला।
9वें और 10वें सीजन में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी और इस दौरान कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जिनकी किस्मत खुल गई। सीजन दर सीजन खिलाड़ियों के लिए बोलियां बढ़ती ही जा रही है, सीजन-9 के ऑक्शन के मुकाबले इस बार खिलाड़ियों के पैसों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। बता दें 10वें सीजन के ऑक्शन में 3 खिलाड़ियों पर दो करोड़ से ज्यादा की बोली लगी है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में उन टॉप पांच प्लेयर्स के बारे में बताएंगे जिनके लिए अभी तक सबसे महंगी बोली लगी है।
ये हैं PKL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी:
5. विकाश कंडोला- बेंगलुरु बुल्स, 2022 (1 करोड़ 70 लाख)
विकाश कंडोला 9वें सीजन के दौरान पीकेएल इतिहास के दूसरे महंगे प्लेयर बने थे, लेकिन PKL 10 में खिलाड़ियों पर जमकर लगी बोली के बाद अब वो दूसरे से पांचवे स्थान पर आ पहुंचे हैं। बता दें सीजन-9 के ऑक्शन के दौरान बेंगलुरू बुल्स ने उन्हें एक करोड़ 70 लाख की रकम में अपनी टीम में शामिल किया था। बेंगलुरू बुल्स ने पवन सेहरावत की अनुपस्थिति में विकाश कंडोला के लिए जमकर बोली लगाई और उन्हें हासिल भी किया था।
4. मनिंदर सिंह- बंगाल वॉरियर्स, 2023 (2 करोड़ 12 लाख)
बंगाल वॉरियर्स के कप्तान और स्टार रेडर मनिंदर सिंह कई सीजन के बाद PKL 10 के ऑक्शन में नजर आए। एक बार फिर वापस आते ही मनिंदर पर जमकर बोली लगी। मनिंदर सिंह की बेस प्राइस 30 लाख थी और पटना पाइरेट्स ने उनके लिए सबसे पहले बोली लगाई। इसके बाद तेलुगु टाइटंस ने भी उन्हें खरीदने की भरपूर कोशिश की। वहीं बेंगलुरु बुल्स ने भी मनिंदर सिंह के लिए बोली लगाई।
हालांकि बाद में दो करोड़ 12 लाख में तेलुगु टाइटंस ने उन्हें हासिल कर लिया, लेकिन अंत में बंगाल वारियर्स ने ‘FBM कार्ड’ का प्रयोग कर उनके सपनों पर पानी फेर दिया। अब एक बार फिर मनिंदर बंगाल वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।
3. पवन सेहरावत- तमिल थलाइवाज, 2022 (2 करोड़ 26 लाख)
इस सूची में तीसरे स्थान पर भी भारतीय कबड्डी टीम के मौजूदा कप्तान पवन सेहरावत का नाम आता है। पीकेएल के बिते सीजन तमिल थलाइवाज ने पवन सेहरावत को दो करोड़ 26 लाख रुपये में खरीदकर, पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। इसके साथ ही वो पीकेएल इतिहास में दो करोड़ से ज्यादा की कीमत में बिकने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए थे। पवन सेहरावत इससे पहले बेंगलुरु बुल्स के लिए पिछले कुछ सीजन में खेले थे और इस दौरान उन्होंने सीजन 6 में टीम को चैंपियन भी बनाया था।
2. मोहम्मदरेजा शादलू- पुनेरी पलटन, 2023 (2 करोड़ 35 लाख)
ईरान के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलू अपने पीकेएल करियर के तीसरे सीजन में ही इस लीग के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें 10वें सीजन के ऑक्शन के दौरान 2 करोड़ 35 लाख की भारी-भरकम रकम में खरीदा गया। शादलू की बेस प्राइस 30 लाख थी और उनके लिए सबसे पहले यू-मुंबा ने बोली लगाई और उसके बाद बंगाल वॉरियर्स ने भी बिडिंग में कूदी। इसके बाद यूपी योद्धाज ने भी उन्हें खरीदने के लिए अपने हाथ आजमाएं।
गुजरात जायंट्स ने भी मोहम्मदरेजा शादलू के लिए बोली लगाई। गुजरात जायंट्स ने एक करोड़ की बोली लगा दी लेकिन इसके बावजूद बाकी टीमों ने हार नहीं मानी। अंत में पुनेरी पलटन के आगे हर एक टीम पस्त होती हुई नजर आई, क्योंकि उन्होंने आखिरी में बहुत बड़ी बोली लगा दी, जहां तक कोई और टीम जाना नहीं चाहती थी।
1. पवन सेहरावत- तेलुगु टाइटंस, 2023 (2 करोड़ 60 लाख और 50 हजार)
हाई फ्लायर और स्टार रेडर पवन सेहरावत एक बार फिर से पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें PKL 10 के ऑक्शन के दौरान तेलुगु टाइटंस ने काफी महंगे दाम में खरीदा। बता दें तेलुगु टाइटंस ने उन्हें 2 करोड़, 60 लाख, 50 हजार में खरीदा। पवन सेहरावत की बेस प्राइस 20 लाख थी, लेकिन तेलुगु टाइटंस ने सीधे उनके लिए एक करोड़ की बोली लगा दी। इसके बाद बेंगलुरु बुल्स ने भी उन्हें खरीदने की पूरी कोशिश की लेकिन तेलुगु टाइटंस ने 2 करोड़ से ज्यादा की बोली लगा दी।
इसके बाद हरियाणा स्टीलर्स ने भी उन्हें खरीदने की कोशिश की, लेकिन अंत में बाजी तेलुगु टाइटंस ने ही मारी। पवन सेहरावत की अगर बात करें तो 9वें सीजन के ऑक्शन के दौरान भी उनके लिए सबसे महंगी बोली लगी थी। उस सीजन तमिल थलाइवाज ने उनके लिए 2 करोड़ 26 लाख की बोली लगाई थी। हालांकि, 10वें सीजन के ऑक्शन में मोहम्मदरेजा शादलू उनसे आगे निकल गए थे, लेकिन एक बार उन्होंने सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने पास बरकरार रखा है।
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल