Rohit Sharma बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नए 'सिक्सर किंग', तोड़ डाला क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड

रोहित ने तीन छक्के जड़ते ही इस महारिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
वनडे विश्व कप (World Cup 2023) में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारत के कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को काफी अच्छी शुरुआत दी है। इस दौरान आठवें ओवर में नवीन-उल-हक की गेंद पर छक्का लगाते ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा:
रोहित शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए इस मैच से पहले मात्र 3 छक्कों की आवश्यकता थी। उन्होंने भारतीय पारी के 8वें ओवर में जैसे ही नवीन-उल-हक की गेंद पर छक्का लगाया वैसे ही वह इस रिकार्ड को तोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गए।
Rohit Sharma ने 473 पारियों में तोड़ा क्रिस गेल के सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय छक्कों का विश्व रिकॉर्ड:
पूर्व वेस्ट इंडियन बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की 551 पारियों में 553 छक्के जड़े थे। वह तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में पहले स्थान पर थे। लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी 473वीं अंतर्राष्ट्रीय पारी में ही क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
यह भी बता दें कि, क्रिस गेल और रोहित शर्मा के अलावा अब तक कोई भी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 से अधिक छक्के नहीं लग सका है। वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर रोहित शर्मा, दूसरे स्थान पर, क्रिस गेल और तीसरे स्थान पर शाहिद अफरीदी (476 छक्के) का नाम आता है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
1. रोहित शर्मा - 555 छक्के* (IND vs AFG मैच की दूसरी पारी के 12वें ओवर तक)
2. क्रिस गेल - 333 छक्के
3. शाहिद अफरीदी - 476 छक्के
4. ब्रेंडन मैक्कुलम - 398 छक्के
5. मार्टिन गुप्टिल - 383 छक्के
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल