Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

World Cup 2023 में Rohit Sharma अपने नाम करेंगे पांच बड़े रिकॉर्ड्स! कई दिग्गजों को छोड़ देंगे पीछे

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 3, 2023 at 10:07 PM
Modified at :October 3, 2023 at 10:07 PM
World Cup 2023 में Rohit Sharma अपने नाम करेंगे पांच बड़े रिकॉर्ड्स! कई दिग्गजों को छोड़ देंगे पीछे

Rohit Sharma ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के पहले ही मैच में एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर सकते हैं।

भारतीय टीम 2023 का विश्व कप (World Cup) अपनी सरजमीं पर खेलने को तैयार है। इस टूर्नामेंट का आगाज 05 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले से होगा, लेकिन भारत को अपना पहला मुकाबला 08 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलना है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

बता दें कि, विश्व कप 2023 रोहित शर्मा के लिए बेहद ही खास होने वाला है। वह अपनी बल्लेबाजी के दम पर इस टूर्नामेंट में कुछ रिकॉर्ड तोड़ने और कई अहम उपलब्धियां हासिल करने के कगार पर खड़े हैं। उनके पास पहले ही मैच में 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। यहा पर हम आपको उन 5 बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोहित शर्मा विश्व कप 2023 में हासिल कर सकते हैं।

विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं ये पांच बड़ी उपलब्धियां:

1. विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक शतक:

रोहित शर्मा इस समय विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने 6-6 शतक लगाए हैं। यानी इस टूर्नामेंट में मात्र एक शतक लगाते ही वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर अकेले पहले स्थान पर काबिज हो जाएंगे। उनके पास इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए कम से कम 9 मैचों का मौका है।

2. विश्व कप में 1000 रन:

रोहित शर्मा ने विश्व कप इतिहास में अब तक कुल 17 मुकाबलों में 978 रन बनाए हैं। वह 1000 रनों का आँकड़ा छूने से मात्र 22 रन दूर हैं। यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे रोहित शर्मा बड़े ही आसानी से हासिल कर लेंगे। वह तेंदुलकर और गांगुली के बाद 1000+ रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

3. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के:

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2007 से लेकर अब तक कुल 441 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 551 छक्के लगाए हैं। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। यानी मात्र 3 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा इस मामले में पहले स्थान पर पहुँच जाएंगे।

4. वनडे में सबसे अधिक रनों के मामले में एमएस धोनी से आगे:

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम 10112 रन दर्ज हैं। उनके पास इस विश्व कप में एमएस धोनी को वनडे क्रिकेट में रनों के मामले में पीछे छोड़कर भारत की ओर से इस फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में 5वें स्थान पर पहुँचने का पूरा-पूरा मौका है।

बता दें कि, एमएस धोनी ने अपने वनडे करियर में कुल 10599 रन बनाए हैं और वर्तमान समय में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर हैं। यदि रोहित शर्मा इस विश्व कप में 488 रन बना देते हैं तो वह धोनी को पीछे छोड़कर खुद 5वें पर पहुंच जाएंगे।

5. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 रन:

2007 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले रोहित शर्मा ने अब तक तीनो फॉर्मेट में कुल मिलाकर 451 मैचों में 17,642 रन बनाए हैं। इस विश्व कप में मात्र 358 रन बनाते ही वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 रनों के आंकड़े को छू लेंगे। इसी के साथ वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.