Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

World Cup 2023 के बीच भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, Shubman Gill जल्द पहुंचेंगे अहमदाबाद

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :October 11, 2023 at 10:49 PM
Modified at :October 11, 2023 at 10:49 PM
World Cup 2023 के बीच भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, Shubman Gill जल्द पहुंचेंगे अहमदाबाद

शुभमन गिल विश्व कप 2023 में भारत के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए हैं।

भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) जो इस समय डेंगू बुखार से उबर रहे हैं, वो आज बुधवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे। हालांकि, गिल का शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना इस समय तय नहीं है। जैसा की आप जानते होंगे शुभमन खराब तबीयत के कारण विश्व कप के पहले दो मैच नहीं खेल पाए। हाल ही में गिल के प्लेटलेट्स 70000 तक गिर गए थे, जिसके चलते उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि उन्हें 24 घंटे के अंदर ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Shubman Gill के हेल्थ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सूत्रों से पता चला है कि, ‘शुभमन गिल का स्वास्थ्य अच्छा है और वह आज चेन्नई से अहमदाबाद के लिए रवाना होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, इस समय यह साफ नहीं है कि वह गुरुवार को मोटेरा में होने वाले अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे या नहीं। शुभमन गिल का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, लेकिन अभी यह वास्तव में सुनिश्चित नहीं है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं।’

Shubman Gill जल्द पहुंचेंगे अहमदाबाद

शुभमन गिल इस समय युवा है और काफी फिट भी हैं, इसलिए ये तो तय है कि वो अपनी फिटनेस जल्दी हासिल कर लेंगे और उन्हें स्वस्थ होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। लेकिन डेंगू बुखार के कारण शरीर पहले के मुकाबले काफी कमजोर हो जाता है, इसलिए टीम प्रबंधन जरुर चाहेगी की वो पहले पूरी तरह से फिट हो जाए। उसके बाद वो बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर वापसी करे।

आप जानते ही होंगे गिल विश्व कप 2023 के शुरू होने से ठीक पहले डेंगू बुखार की चपेट में आ गए थे। जिसके चलते वो अपना विश्व कप डेब्यू अभी तक नहीं कर पाए हैं, हालांकि संभावना है कि वो जल्द वापसी करेंगे। लेकिन वो पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने महामुकाबले के लिए तैयार नहीं हो पाएंगे। शुभमन गिल ने पिछले 12 महीने में सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिस वजह से न सिर्फ भारतीय टीम बल्कि संपूर्ण देश उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.