ODI World Cup में आखिरी बार दिखेंगे ये टॉप छह कप्तान

इस सूची में एक भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल है।
वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण (ODI World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में पिछली बार की तरह ही 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और लीग स्टेज में सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ एक मुकाबले खेलने हैं। इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही कई टीमों के कप्तान ऐसे भी हैं जो उम्रदराज हो चुके हैं और बतौर कप्तान उनका यह आखिरी विश्व कप हो सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व कप 2023 में हिस्सा ले रही टीमों में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स सबसे युवा कप्तान हैं, जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन सबसे उम्र दराज कप्तान हैं। यहां पर हम आपको उन 6 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो 2023 में बतौर कप्तान शायद अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं।
ये खिलाड़ी आखिरी बार कर रहे हैं World Cup में कप्तानी
1. Shakib Al Hasan (Bangladesh):
विश्व कप 2023 में बांग्लादेश टीम की कमान संभाल रहे अनुभवी ऑलराउंडर साकिब अल हसन निश्चित तौर पर पता और कप्तान अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं। उनकी उम्र वर्तमान समय में 36 वर्ष 198 दिन है और अगले विश्व कप तक उनकी उम्र 40 वर्ष के पार हो जाएगी जिस उम्र में अमूमन कोई भी क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेता है।
2. Jos Buttler (England):
दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार जोस बटलर विश्व कप 2023 में इंग्लैंड टीम की कमान संभाल रहे हैं। उन्हें 2022 में ऑयन मॉर्गन के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर टीम का नियमित कप्तान चुना गया था। 33 वर्षीय बटलर इस समय अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन अगले विश्व कप तक उनके कप्तान बने रहने पर संशय है।
3. Kane Williamson (New Zealand):
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज और नियमित कप्तान केन विलियमसन लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें 2023 के विश्व कप के लिए भी कीवी टीम की कमान सौंपी गई है, लेकिन पूरी तरह से रिकवरी ना हो पाने के चलते वह शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले सके हैं। उनकी जगह पर टॉम लैथम कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।
विलियमसन की उम्र वर्तमान समय में 33 वर्ष से अधिक है और साथ ही साथ वह पिछले कुछ सालों से कई बार चोटिल हुए हैं और टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। उम्मीद यह जताई जा रही है कि विश्व कप 2023 के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड उनसे कप्तानी छीनकर टॉम लैथम को नियमित कप्तान बना देगी।
4. Temba Bavuma (South Africa):
दक्षिण अफ्रीका के वर्तमान कप्तान टेम्बा बावुमा फाफ डु प्लेसी के बाद नियमित कप्तान चुने गए थे। हालांकि, बतौर कप्तान उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन में काफी गिरावट देखी गई है। हालांकि, क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप 2023 के लिए भी उन्हें ही कप्तान बनाए रखने का फैसला किया।
33 वर्षीय बावुमा के बाद एडेन मार्क्रम दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने पहले भी टीम के लिए कई मैचों में कप्तानी की है और अच्छा प्रदर्शन भी किया है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि विश्व कप 2023 के बाद टेम्बा बावुमा की कप्तानी छीन ली जाएगी।
5. Pat Cummins (Australia):
अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे हैं। आरोन फिंच के अचानक से संन्यास लेने के बाद उन्हें आनन-फानन में टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, 30 वर्षीय कमिंस इस विश्व कप के बाद खुद से कप्तानी छोड़ सकते हैं और मिशेल मार्श आगे चलकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। फिलहाल, मार्श को ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम का नियमित कप्तान बनाया गया है।
6. Rohit Sharma (India):
वर्तमान समय में भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा विश्व कप 2023 में शाकिब अल हसन के बाद दूसरे सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। उनकी उम्र 36 वर्ष से भी अधिक है जो इस बात का संकेत देते हैं कि बतौर कप्तान यह उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है। उनके बाद उनकी जगह लेने के लिए केएल राहुल और हार्दिक पांड्या जैसे दावेदार टीम में मौजूद हैं।
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल