Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप 10 टीमें

Published at :October 16, 2023 at 8:35 PM
Modified at :October 16, 2023 at 8:35 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

इन टीमों ने गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ करते हुए अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनडे (ODI) क्रिकेट का पहला मैच 5 जनवरी 1971 को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर खेला गया था। तब से लेकर अब तक इस फॉर्मेट में कई हजारों मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसके साथ ही साथ अब तक 12 बार वनडे विश्व कप भी खेला जा चुका है, जबकि 13वां संस्करण प्रगति पर है।

वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक मात्र एक ही टीम ऐसी है जिसकी ओर से अब तक 3000 से भी अधिक छक्के लगाए गए हैं और वह टीम कोई और नहीं बल्कि भारत है। इसके अलावा, 15 अक्टूबर 2023 तक सिर्फ 3 ही टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने 2500 से अधिक छक्के लगाए हैं। आइए जानते हैं उन टॉप 10 टीमों के बारे में जिनकी ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाए गए हैं।

इन टीमों ने ODI में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के:

10. Bangladesh - 973 छक्के:

Bangladesh Cricket team
Bangladesh Cricket team. (Image Source: Getty Images)

बांग्लादेश की टीम ने 1986 में पहली बार वनडे क्रिकेट खेला था और तब से लेकर 16 अक्टूबर 2023 तक वह 426 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनकी ओर से कुल 973 छक्के लगाए जा चुके हैं। विश्व कप 2023 के समापन तक वह 1000 छक्कों के आंकड़े को पार कर सकते हैं।

9. Zimbabwe - 1303 छक्के:

Zimbabwe all set to host World Cup qualifier
Zimbabwe (Image Source: Getty Images)

जिंबॉब्वे की टीम ने 1983 में पहली बार वनडे मैच खेला था। उन्होंने 1983 से लेकर 2015 तक विश्व कप के सभी संस्करणों में भाग लिया है, लेकिन वह 2019 और 2023 के विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। जिंबॉब्वे ने 1983 से लेकर सितंबर 2023 तक कुल 566 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनकी ओर से कुल 1303 छक्के लगाए गए हैं।

8. Sri Lanka - 1805 छक्के:

Sri Lanka Cricket Team
Sri Lanka Cricket Team. (Image Source: Twitter)

साल 1996 की विश्व कप चैंपियन श्रीलंकाई टीम ने 1975 में अपना पहला वनडे मैच खेला था। तब से लेकर 15 अक्टूबर 2023 तक इस टीम ने कुल 902 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनकी ओर से 1805 छक्के लगाए गए हैं। बता दें कि, क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक वनडे मैच खेलने वाली टीमों में श्रीलंका चौथे स्थान पर है।

7. South Africa - 1969 छक्के:

South Africa
South Africa. (Image Source: BCCI)

दक्षिण अफ्रीका टीम क्रिकेट इतिहास की पुरानी टीमों में से एक है, लेकिन उन पर रंगभेद के चलते 1970 में आईसीसी द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया था। उस समय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वनडे क्रिकेट की उत्पत्ति नहीं हुई थी। हालांकि, 1991 में दक्षिण अफ्रीका से यह प्रतिबंध हटा और तब से लेकर 16 अक्टूबर 2023 तक वह 661 वनडे मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनकी ओर से वनडे क्रिकेट में 1969 छक्के लगाए जा चुके हैं।

6. England - 2057 छक्के:

England ODI Cricket Team 2023
England ODI Cricket Team 2023. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड की टीम इस समय एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि वह वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाली टीमों की सूची में छठे स्थान पर हैं। इंग्लैंड ने 1971 से वनडे क्रिकेट खेलना शुरू किया था और 16 अक्टूबर 2023 तक वह 844 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनकी ओर से 2057 छक्के लगाए गए हैं।

5. New Zealand - 2413 छक्के:

New Zealand Cricket Team
New Zealand Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड ने 1973 से वनडे क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने 16 अक्टूबर 2023 तक कुल 814 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनकी ओर से कुल 2413 छक्के लगाए गए हैं। बता दें कि, कीवी टीम अब तक कुल 3 बार वनडे विश्व कप का फिहल खेल चुकी है, लेकिन वह अब तक एक भी बार चैंपियन नहीं बन सके हैं।

4. Australia - 2495 छक्के:

Australia Cricket Team
Australia Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

5 बार की वनडे विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1971 में वनडे क्रिकेट खेलना शुरू किया था। तब से लेकर 15 अक्टूबर 2023 तक उन्होंने कुल 988 वनडे मुकाबले खेले हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 2495 छक्के लगाए हैं।

3. Pakistan - 2575 छक्के:

Pakistan ODI Cricket Team 2023
Pakistan ODI Cricket Team 2023. (Image Source: AFP)

वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाली टीमों में पाकिस्तान तीसरे स्थान पर आता है। उन्होंने 1973 से लेकर 16 अक्टूबर 2023 तक कुल 964 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 2575 छक्के लगाए हैं। फिलहाल, यह टीम विश्व कप खेलने में व्यस्त है और उनके इन आँकड़ों में और भी अधिक इजाफा हो सकता है।

2. West Indies - 2957 छक्के:

West Indies Cricket Team
West Indies Cricket Team (Image Source: Getty Images)

पॉवर हिटिंग के लिए शुरुआत से ही जानी जाने वाली वेस्ट इंडीज की ओर से वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक कुल 2957 छक्के लगाए गए हैं। उन्होंने 1973 से लेकर 16 अक्टूबर 2023 तक कुल 867 वनडे मुकाबले खेले हैं। चौंकाने वाली बात यह रही है कि शुरुआती दो विश्व कप संस्करणों की चैंपियन कैरिबियाई टीम 2023 के विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

1. India - 3037 Sixes:

Indian Cricket Team
Indian Cricket Team. (Image Source: BCCI)

भारतीय टीम इकलौती ऐसी टीम है जिसने वनडे क्रिकेट इतिहास में 3000 से अधिक छक्के जड़े हैं। उन्होंने सितम्बर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की थी। 1974 से लेकर 16 अक्टूबर 2023 तक भारत ने वनडे क्रिकेट इतिहास में कुल 1044 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनकी ओर से कुल 2037 छक्के लगाए गए हैं।

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.