World Cup 2023 में इन टॉप पांच तेज गेंदबाजों पर रहेगी सबकी निगाहें

पांच गेंदबाज जो ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 में 150 किमी प्रति घंटे का आंकड़ा पार करने की क्षमता रखते हैं।
भारत में ICC क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2023) 5 अक्टूबर को शुरू होने वाला है, जिसमें गत चैंपियन इंग्लैंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। टूर्नामेंट से पहले, खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी और मेगा इवेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास मैचों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। आगामी टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजी एक प्रमुख भूमिका निभाएगी, क्योंकि भारतीय पिचें मूवमेंट और सीम गेंदबाजी की तुलना में धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अधिक अनुकूल हैं।
इसके बावजूद तेज गेंदबाजों के पास अपनी गति का इस्तेमाल कर बल्लेबाजों को परेशान करने का मौका होगा। भारतीय पिचों पर भले ही ज्यादा धीमी गति की गेंदबाजी को मदद मिलती हो, लेकिन गति हर किसी को डराती है। हर वो तेज गेंदबाज जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, आगामी विश्व कप में सभी बल्लेबाजों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं उन तेज गेंदबाजों के बारे में जो आगामी मेगा इवेंट में अपनी गति से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
इन पांच तेज गेंदबाजों पर World Cup में रहेगी नजरें:
1 . Mitchell Starc (ऑस्ट्रेलिया):

ऑस्ट्रेलियाई स्टार पेसर मिशेल स्टार्क ने वॉर्म-अप मैच में नीदरलैंड के खिलाफ अपनी फॉर्म का एक छोटा सा ट्रेलर दिया है। विश्व कप से ठीक पहले अभ्यास मैच में स्टार्क ने हैट्रिक ली, नीदरलैंड के बल्लेबाजों के पास उनकी तेज गति का कोई जवाब नहीं था। स्टार्क भारतीय परिस्थितियों को भली-भांति जानते हैं, क्योंकि वो यहां बहुत अधिक खेल चुके हैं। इसके अलावा पिछले दो विश्व कर संस्करण में स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, इसलिए इस बार भी वो अपनी 150 किमी प्रति घंटा की गति से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं और सबसे ज्यादा विकेट निकाल सकते हैं।
2. Mark Wood (इंग्लैंड):

मार्क वुड को आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ अपने छोटे से कार्यकाल में बड़ी सफलता मिली। वुड ने एक ही मैच में 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की और अपनी 150 किमी प्रति घंटे की गति से बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया। वुड 2023 विश्व कप में इंग्लिश खेमे के लिए एक प्रमुख तेज गेंदबाज होंगे। वुड विकेट पर अधिक गति पैदा करने के लिए जाने जाते हैं और हमेशा अपनी डिलीवरी में अतिरिक्त मिश्रण करते हैं। इससे उन्हें भारतीय परिस्थितियों में मदद मिलेगी, साथ ही हमें वो कई बार 150 किमी प्रति घंटे से ऊपर की गेंदबाजी करते हुए दिखेंगे।
3. Jasprit Bumrah (भारत):

आम तौर पर, हम किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज को किसी भी प्रारूप में 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गेंद डालते हुए नहीं देखते हैं। लेकिन जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया में ऐसे गेंदबाज हैं, जो 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के बिना भी बल्लेबाजों को काफी परेशान करते है। दरअसल, बुमराह अपनी तेज-तर्रार और क्रूर यॉर्कर से बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हैं। बुमराह के सटीक यॉर्कर का अनुभवी बल्लेबाजों के पास भी कोई जवाब नहीं होता और वो भी धाराशायी हो जाते हैं। इसलिए इस बार वो अपनी तेज गति की यॉर्कर से बल्लेबाजों पर कहर बरपा सकते हैं।
4. Lockie Ferguson (न्यूजीलैंड):

कीवी पेसर लॉकी फर्ग्यूसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गति और उछाल के लिए जाने जाते हैं। फर्ग्यूसन IPL में काफी सफल गेंदबाज रहे हैं, वो हर प्रारूप में अपनी तेज डिलीवरी के लिए ही पहचाने जाते हैं। 150 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से गेंदबाजी करना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है, जिस वजह से वो अधिक कारगर साबित होते हैं। आगामी विश्व कप में भी वो अपनी गति से बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं और कई सारे शिकार कर सकते हैं।
5. Haris Rauf (पाकिस्तान):

शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ के साथ पाकिस्तान के पास सबसे घातक तेज गेंदबाजी आक्रमणों में से एक है। शाहीन मूवमेंट पर भरोसा रखते हैं, जबकि हारिस अपनी गति से बल्लेबाजों को डराने पर भरोसा रखते हैं। 150 किमी प्रति घंटे तक जाना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान काम नहीं है, खासकर एकदिवसीय मैच में जहां एक ही खिलाड़ी से 60 गेंदें फेंकने की उम्मीद की जाती है। हारिस अपनी तेज गति के लिए ही जाने जाते हैं और वो अपने ज्यादातर शिकार गति से ही करते हैं। इसलिए इस टूर्नामेंट में एक बार फिर उनकी तेज-तर्रार गेंदबाजी की तरफ सभी की निगाहें रहेंगी।
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल