Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

World Cup 2023: SA vs NED मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :October 18, 2023 at 4:48 AM
Modified at :October 18, 2023 at 4:54 AM
World Cup 2023: SA vs NED मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हरा दिया है।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2023) के 15वें मैच के बाद नीदरलैंड्स ने विश्व कप 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। नीदरलैंड्स ने लगातार दो जीत के बाद आ रही दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड ने अंक तालिका में आखिरकार अपना खाता खोल लिया है, साथ ही दो बहुमूल्य अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका को टूर्नामेंट में उनकी पहली और बहुत बड़ी हार हाथ लगी है, इस हार के चलते अब उन्हें टेबल के टॉप पर पहुंचने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

भारत अभी भी तीन मैचों में तीन जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है, वहीं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टॉप चार में मौजूद हैं। जबकि इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के नाम भी 2-2 अंक हैं। वहीं श्रीलंका इकलौती ऐसी टीम है, जिनका अभी तक विश्व कप 2023 में जीत का खाता नहीं खुला है। जिसके चलते वो प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिर में मौजूद हैं।

आईसीसी क्रिकेट World Cup 2023: प्वाइंट्स टेबल:

World Cup 2023

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023: सबसे ज्यादा रन

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अभी भी 248 रन के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। वहीं उनके बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे 229 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक भी 229 रनों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। 

जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 217 रनों के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंका के कुसल मेंडिस 3 पारियों में 207 रन के साथ इस सूची में 5वें स्थान पर बने हुए हैं।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में टॉप 5 अग्रणी रन-स्कोरर

1. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 248 रन

2. डेवोन कॉन्वे (न्यूजीलैंड)- 229 रन

3. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)- 229 रन

4. रोहित शर्मा (भारत)- 217 रन

5. कुसल मेंडिस (श्रीलंका) - 207 रन

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023: सबसे ज्यादा विकेट

विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के जसप्रीत बुमराह 8 विकेट के साथ टॉप पर हैं। उनके ठीक बाद न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर 3 मैचों में 8 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी 3 मैचों में 8 विकेट के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। 

जबकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली 3 मैचों में 7 विकेट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं, तीन पारियों में उनके नाम 7 विकेट हैं। 

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में टॉप 5 अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. जसप्रीत बुमराह (भारत) - 8 विकेट

2. मिशेल सेंटनर (न्यूजीलैंड) - 8 विकेट

3. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) - 8 विकेट

4. हसन अली (पाकिस्तान)- 7 विकेट

5. कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) - 7 विकेट

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.