Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

ODI World Cup 2023: भारत के सभी मैचों का शेड्यूल और रिजल्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 12, 2023 at 9:37 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:04 AM
ODI World Cup 2023: भारत के सभी मैचों का शेड्यूल और रिजल्ट

भारत के सभी मैचों का संपूर्ण परिणाम आपको यहां देखने को मिलेगा।

वनडे विश्व कप (ODI World Cup) 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है। भारतीय टीम अपना विश्व कप अभियान 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के साथ चेन्नई में शुरू करेगी। भारत में आयोजित हो रहे इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को भी ऐसी ही कुछ उम्मीद होगी। भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट यह थी कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जिसके चलते रविचंद्रन अश्विन को उनकी जगह पर विश्व कप स्क्वाड में शामिल किया गया है।

अन्य टीमों की तरह भारतीय टीम को भी इस टूर्नामेंट में नॉक आउट से पहले 9 मुकाबले खेलने हैं। वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबले खेलेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और अंतिम मुकाबला 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ होगा। बता दें कि, विश्व कप 2023 में भारत के सारे मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

World Cup 2023: भारतीय टीम का फुल शेड्यूल:

08 अक्टूबर: पहला मैच- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- भारत 6 विकेट से जीता

11 अक्टूबर: दूसरा मैच- अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

भारत बनाम अफगानिस्तान- भारत 8 विकेट से जीता

14 अक्टूबर: तीसरा मैच- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

भारत बनाम पाकिस्तान- भारत 7 विकेट से जीता

19 अक्टूबर: चौथा मैच- एमसीए स्टेडियम, पुणे

भारत बनाम बांग्लादेश- भारत 7 विकेट से जीता

22 अक्टूबर: पांचवा मैच- एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला

भारत बनाम न्यूजीलैंड- भारत 4 विकेट से जीता

29 अक्टूबर: छठा मैच- भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

भारत बनाम इंग्लैंड- भारत 100 रनों से जीता

02 नवम्बर: सांतवा मैच- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

भारत बनाम श्रीलंका- भारत 302 रनों से जीता

05 नवम्बर: आठवां मैच- ईडन गार्डेन्स, कोलकाता

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- भारत 243 रन से जीता

12 नवम्बर: नौवा मैच- एम० चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

भारत बनाम नीदरलैंड्स- भारत 160 रनों से जीता

World Cup 2023 कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे?

विश्व कप के सभी मुकाबलों को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं आपके लिए इन मुकाबलों को बिल्कुल फ्री में  डिज्नी पल्स हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

World Cup 2023 के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज।

For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.