Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Fastlane 2023: कब, कहां और कैसे देखें

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :October 7, 2023 at 11:23 PM
Modified at :October 7, 2023 at 11:23 PM
WWE Fastlane 2023: कब, कहां और कैसे देखें

इस इवेंट में कई शानदार मैच हमें देखने को मिलेंगे।

फास्टलेन (Fastlane) 2023 WWE का आगामी प्रमुख लाइव इवेंट है। यह पहली बार है कि फास्टलेन अक्टूबर के महीने में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का फास्टलेन 7 अक्टूबर, 2023 को इंडियानापोलिस, इंडियाना के गेनब्रिज फील्डहाउस से लाइव प्रसारित होने वाला है।

सितंबर 2016 के बाद से इंडियानापोलिस में आयोजित होने वाला यह पहला प्रीमियम लाइव इवेंट है। WWE ने इस इवेंट के लिए पांच मैच बुक किए हैं, जिसमें तीन चैंपियनशिप मैच भी शामिल हैं। तो चलिए हम आपको इस इवेंट के प्रसारण संबंधी जानकारियों के बारे में बताते हैं।

Fastlane 2023 का आयोजन कब और कहां होने वाला है?

WWE फास्टलेन (Fastlane) 2023 इंडियानापोलिस, इंडियाना के गेनब्रिज फील्डहाउस स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। यदि आपके पास शो के टिकट हैं तो आप स्टेडियम में जाकर कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं। यह कार्यक्रम संयुक्त राज्य अमेरिका में 7 अक्टूबर को रात 8 बजे और अगले दिन शाम 5 बजे शुरू होगा। हालांकि, 2023 फास्टलेन को विभिन्न स्रोतों पर देखा जा सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस देश में स्थित हैं।

भारत में Fastlane कब और कहां देखें?

फास्टलेन 2023 का भारत में सीधा प्रसारण 8 अक्टूबर, 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे किया जाएगा। बता दें आप लाइव एक्शन को सोनी टेन 1 और सोनी टेन 1 एचडी पर अंग्रेजी कमेंट्री में देख सकते हैं। वहीं इस बार एशियन गेम्स के लाइव कवरेज के कारण फास्टलेन को सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी कमेंट्री में प्रसारित नहीं किया जाएगा।

अन्य देशों में Fastlane कब और कहां देखें?

अमेरिका (America)

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के सभी प्रशंसक शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 को फास्टलेन (Fastlane 2023) पे-पर-व्यू इवेंट रात 8 बजे से Peacock TV पर लाइव देख सकते हैं।

यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)

United Kingdom में प्रशंसकों के लिए, फास्टलेन (Fastlane 2023) इवेंट 8 अक्टूबर को 1 बजे से शुरू होगा। वहां के प्रशंसक इस इवेंट को WWE नेटवर्क पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया (Australia)

ऑस्ट्रेलिया में, फास्टलेन को पहली बार बिंज एप में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, क्योंकि WWE नेटवर्क जनवरी में फॉक्सटेल के चैनल बिंज के तहत विलय हो गया है। वहां के दर्शक 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से इस इवेंट को देख पाएंगे।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.