T20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले टॉप पांच सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज

यशस्वी जायसवाल T20 शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
टी20 शतक हमेशा हर बल्लेबाज के लिए एक विशेष उपलब्धि होती है, क्योंकि सीमित ओवर में शतक बनाना बहुत कठिन काम होता है। तेजी से रन बनाने के दबाव के कारण एक बल्लेबाज के लिए अपने व्यक्तिगत स्कोर के बारे में सोचना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही ये कारनामा करके दिखाया है।
यहां हम उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जो सबसे कम उम्र में टी20 शतक बनाने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। यशस्वी जयसवाल ने हाल ही में एशियन गेम्स 2023 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ शतक बनाकर, इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। उनके अलावा भी कुछ और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह विशेष उपलब्धि हासिल की है। तो आइए उन भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने कम उम्र में ये कारनामा करके दिखाया है।
इन भारतीय बल्लेबाजों ने T20 क्रिकेट में लगाया है सबसे कम उम्र में शतक:
5. Deepak Hooda - 27 साल और 69 दिन (बनाम आयरलैंड, 2022)

दीपक हुडा एक प्रतिभाशाली भारतीय ऑलराउंडर हैं जिन्हें सीमित मौके मिले हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने जून 2022 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक बनाया था। उन्होंने 55 गेंदों में शतक बनाया और 57 गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 104 रन बनाए थे, उस समय उनकी उम्र 27 साल और 69 दिन थी। हुड्डा के शतक की बदौलत भारत ने 225/7 का स्कोर बनाया और आयरलैंड को 221/5 पर रोककर चार रनों से जीत हासिल की थी।
4. KL Rahul - 24 साल, 131 दिन (बनाम वेस्टइंडीज, 2016)

केएल राहुल ने दो टी-20 शतक लगाए हैं और उनका पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में आया था जब भारत जीत के लिए 246 रनों का पीछा कर रहा था। राहुल ने 46 गेंदों में शतक बनाया और 51 गेंदों में 12 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए थे। उस समय उनकी उम्र महज 24 साल और 131 दिन थी। लेकिन भारत राहुल के शतक के बावजूद 1 रन से मैच हार गया था।
3. Suresh Raina - 23 वर्ष, 156 दिन (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010)

सुरेश रैना टी20 शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे, उन्होंने 2010 टी20 विश्व कप में ग्रोस आइलेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। रैना ने 59 गेंदों में शतक बनाया और 60 गेंदों में पांच छक्कों और नौ चौकों की मदद से कुल 101 रन बनाए थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की उम्र उस समय 23 साल और 156 दिन थी। भारत ने वह मैच 14 रनों से जीता, वहीं रैना का शतक अभी भी टी20 विश्व कप में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया एकमात्र शतक है।
2. Shubman Gill - 23 साल, 146 दिन (बनाम न्यूजीलैंड, 2023)

शुभमन गिल ने हाल ही में हैदराबाद में अपना पहला टी20 शतक बनाया था। उन्होंने जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदों में शतक बनाया था। गिल ने 23 साल 146 दिन की उम्र में 63 गेंदों पर 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 126 रन बनाए थे। उनके शतक की बदौलत भारत ने 234/4 का स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 66 रन पर आउट कर 168 रन से जीत हासिल की थी।
1. Yashasvi Jaiswal - 21 साल, 279 दिन (बनाम नेपाल, 2023)

यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए डेब्यू करने के बाद से हर प्रारूप में सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। बता दें उन्होंने गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और टी20 शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। जायसवाल ने 3 अक्टूबर, 2023 को नेपाल के खिलाफ 48 गेंदों में शतक बनाया। उन्होंने 21 साल, 279 दिन की उम्र में 49 गेंदों में 8 चौकों और सात छक्कों की मदद से 100 रन बनाए और इतिहास रच दिया। जायसवाल के शतक की बदौलत भारत ने 202/4 का स्कोर बनाया और नेपाल को 179/9 पर रोककर 23 रनों से जीत हासिल की।
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान