Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Angelo Mathews हुए ‘टाइम आउट’ का शिकार, मैदान पर देर से पहुंचने की मिली सजा, जानिए नियम

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :November 6, 2023 at 10:50 PM
Modified at :November 6, 2023 at 10:55 PM
Angelo Mathews हुए ‘टाइम आउट’ का शिकार, मैदान पर देर से पहुंचने की मिली सजा, जानिए नियम

BAN vs SL मैच में अधिक समय लेने के लिए Angelo Mathews को "टाइम आउट" करार दिया गया।

क्रिकेट का इतना बड़ा टूर्नामेंट चल रहा हो और उसमें एक भी बवाल देखने को न मिले, भला ऐसा कैसा हो सकता है। बता दें आज यानी 6 नवंबर को दिल्ली में खेले जा रहे, वनडे विश्व कप (World Cup 2023) के 38वें मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच एक बड़ा बवाल हो गया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) बिना कोई गेंद खेले ही आउट हो गए। उन्हें जिस तरह से आउट किया गया, उसकी उम्मीद भी किसी को नहीं थी।

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज सदीरा के आउट होने के बाद मैदान पर पहुंच रहे थे, लेकिन उन्हें मैदान पर पहुंचने से पहले पवेलियन लौटना पड़ा, क्योंकि क्रीज पर पहुंचने में वह एक मिनट लेट हो गए और मैदान पर आने के बाद भी वह बल्लेबाजी करने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि उनका हेलमेट टूटा था। कुछ इस तरह उन्हें नियम के अनुसार टाइम आउट दे दिया गया। बता दें क्रिकेट के लंबे इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, इसी के साथ एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें टाइम आउट कर दिया गया है। तो चलिए हम आपको MCC के इस नियम के बारे में बताते हैं।

क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ‘टाइम आउट’ Angelo Mathews बने शिकार

दरअसल, एंजेलो मैथ्यूज ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें टाइम आउट दिया गया है। बता दें कि श्रीलंकाई टीम की पारी के 25वें ओवर के दौरान एंजेलो मैथ्यूज सदीरा के आउट होने के बाद क्रीज पर आ रहे थे, लेकिन इस दौरान उन्हें सही हेलमेट नहीं लाने की वजह से पवेलियन जाना पड़ा।

क्रीज पर आकर दूसरा हेलमेट लाने के लिए उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी की ओर इशारा किया, लेकिन इस बीच मैदान पर मौजूद कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से टाइम आउट देने की अपील की और ये छोटी सी बात देखते ही देखते बड़ी हो गई और अंपायर ने एंजेलो को मैदान से बाहर जाने के लिए कहा।

बता दें दोनों मैदानी अंपायर ने आपस में बात करके मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया। इस तरह मैथ्यूज को निराश होकर बिना एक भी गेंद खेले पवेलियन लौटना पड़ा। इस फैसले से निराश एंजेलो मैदान पर अंपायर से काफी देर तक बहस करते हुए दिखाई दिए, लेकिन आखिर में उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था और वह निराश होकर वापस पवेलियन लौटे।

यहां देखे वीडियो:

MCC के अनुसार टाइम आउट का नियम

MCC के अनुसार विकेट गिरने या फिर बल्लेबाज के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद, मैदान पर आने वाले अगले बल्लेबाज को, 3 मिनट के अंदर आकर अपनी पहली गेंद खेलनी पड़ती है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो सामने वाली टीम अंपायर से बल्लेबाज के टाइम आउट होने की अपील कर सकती है और अगर अंपायर उनके अपील से सहमत होते हैं तो फिर वह उस बल्लेबाज को टाइम आउट करार दे सकते हैं।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.