PKL 10: मनिंदर सिंह एक बार फिर संभालेंगे बंगाल वॉरियर्स की कमान, दोहराना चाहेंगे 7वें सीजन का परिणाम

मनिंदर सिंह 2017 सीजन से बंगाल वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) का दसवां सीजन बस शुरू ही होने वाला है, जिसका पहला मैच 2 दिसंबर को खेला जाएगा। हाल ही में हुए ऑक्शन में टीमों ने कई बड़े फैसले लिए थे। इस बीच बंगाल वॉरियर्स ने PKL 10 के ऑक्शन से पहले मनिंदर सिंह को रिलीज कर सबको चौंका दिया था।
दसवें सीजन के ऑक्शन की बात करें तो बंगाल वॉरियर्स ने उन्हें FBM कार्ड का इस्तेमाल कर दोबारा खरीदा था। उनकी बोली 2.12 करोड़ रुपये लगाई गई थी, जो इस साल ऑक्शन में लगाई गई तीसरी सबसे बड़ी बोली रही। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वॉरियर्स ने मनिंदर सिंह को कप्तान बनाए रखने का फैसला लिया है।
मनिंदर ने प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में बंगाल वॉरियर्स के लिए खेलना शुरू किया था। वहीं उन्हें पहली बार टीम की कप्तानी सीजन 7 में सौंपी गई। ये बेहद चौंकाने वाली बात रही कि PKL 7 में उन्होंने बंगाल को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाकर ही दम लिया था।
हालांकि बंगाल वॉरियर्स पिछले 2 सीजन में प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाए हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर कप्तान मनिंदर सिंह पर भरोसा जताया है। वो एक रेडर के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं, लेकिन इस बार चाहेंगे कि एक कप्तान के रूप में सीजन 7 के प्रदर्शन को दोहराएं।
PKL इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर बन चुके हैं मनिंदर सिंह
बंगाल वॉरियर्स में आने के बाद मनिंदर सिंह साल दर साल एक रेडर के तौर पर सुधार करते रहे हैं। उन्होंने पिछले साल 21 मैचों में 238 रेड पॉइंट्स अर्जित किए थे और सीजन में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स बटोरने के मामले में टॉप पांच में शामिल रहे थे। उसी सीजन में उन्होंने 11 सुपर रेड और 14 सुपर-10 भी स्कोर किए थे।
PKL इतिहास की बात करें तो वो आज तक 1231 रेड पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं और सबसे सफल रेडर बनने की लिस्ट में केवल परदीप नरवाल से पीछे हैं, जिनके नाम आज तक 1568 रेड पॉइंट्स हैं। अब उनका लक्ष्य होगा कि वो ना केवल रेडिंग डिपार्टमेंट में बंगाल वॉरियर्स को मजबूती दें बल्कि एक कप्तान के रूप में अच्छी रणनीतियों के तहत टीम को सफलता की ओर ले जाएं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल