Khel Now logo
HomeSportsT20 WC 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप चार सबसे बड़े धोखे जो WWE Crown Jewel 2023 में देखने को मिल सकते हैं

Published at :November 4, 2023 at 10:37 PM
Modified at :November 5, 2023 at 7:17 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


इस बार हमें कई बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।

WWE जब भी सऊदी अरब में किसी इवेंट का आयोजन करवाती है तब उसमें अक्सर धमाकेदार एक्शन देखने को मिलता है। अब से महज कुछ ही घंटों में Crown Jewel 2023 का प्रसारण शुरू हो जाएगा जिसमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, जॉन सीना और रे मिस्टीरियो जैसे नामी सुपरस्टार्स मैच लड़ते हुए नजर आएंगे।

कई मुकाबलों में चैंपियनशिप दांव पर लगी होंगी, वहीं नॉन-टाइटल मैचों में भी जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी। इस बीच कुछ स्टोरीलाइंस का बिल्ड-अप ऐसा रहा है जिनमें सुपरस्टार्स अपने साथी को धोखा दे सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 बड़े धोखों के बारे में जो WWE Crown Jewel 2023 में देखने को मिल सकते हैं।

ये 4 बड़े धोखे हमें Crown Jewel 2023 में देखने को मिल सकते हैं:

1. रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं जिमी उसो

Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस को एलए नाइट के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा। इस बीच द ब्लडलाइन मेंबर्स भी इस कहानी में अहम भूमिका निभाते आए हैं। जिमी उसो दोबारा रोमन रेंस के साथ आ चुके हैं, लेकिन आपको याद दिला दें कि जिमी वही सुपरस्टार हैं, जिन्होंने Night of Champions 2023 में रोमन रेंस पर अटैक कर उन्हें धोखा दे दिया था।

वहीं जब इस साल SummerSlam में जे उसो ने ट्राइबल चीफ को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया तो किसी ने नहीं सोचा था कि जिमी उसो अपने ही भाई को धोखा दे देंगे। वो वाकई में लोगों के लिए बेहद चौंकाने वाला लम्हा रहा और WWE कुछ ऐसा ही Crown Jewel के लिए भी बुक कर सकती है। ट्राइबल चीफ के टाइटल हारने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि जिमी द्वारा रोमन रेंस को धोखा मिलना इस मैच को फैंस के लिए बहुत यादगार बना सकता है।

2. डेमियन प्रीस्ट को मिल सकता है द जजमेंट डे मेंबर्स से धोखा

पिछले कुछ हफ्तों की बात करें तो ऐसी कई खबरें सामने आई हैं कि ड्रू मैकइंटायर बहुत जल्द द जजमेंट डे को जॉइन कर सकते हैं, लेकिन मिस्टर Money in the Bank डेमियन प्रीस्ट के उनके साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। चूंकि दोनों इस समय मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस से टाइटल जीतने की फिराक में हैं, इसलिए उन्हें एक टीम में काम करते देखने की कल्पना करना भी मुश्किल है।

Raw के एक हालिया एपिसोड में रिया रिप्ली ने प्रीस्ट का सैमी ज़ेन से मैच बुक कर दिया था, जिसके प्रति प्रीस्ट ने नाराजगी जताई थी। सोचिए अगर Crown Jewel 2023 में डेमियन प्रीस्ट कैश इन के इरादे से Money in the Bank ब्रीफकेस के साथ बाहर आएं, जिससे ड्रू मैकइंटायर का ध्यान भटक जाएगा और मौके का फायदा उठाकर सैथ रॉलिंस जीत दर्ज कर लें।

ऐसे में मैकइंटायर और प्रीस्ट के बीच जबरदस्त झड़प हो सकती है, वहीं अगले ही पल द जजमेंट डे की एंट्री देखने को मिले। जब सब उम्मीद कर रहे होंगे कि द जजमेंट डे, प्रीस्ट का साथ देने वाला है तभी उनका मैकइंटायर के साथ आकर मिस्टर Money in the Bank पर अटैक करना सबको चौंका सकता है।

3. इयो स्काई को धोखा दे सकती हैं बेली

बेली ने WWE में हील किरदार निभाते हुए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 2021 में उन्हें ट्रेनिंग के दौरान चोट आ गई थी, जिसके बाद उन्होंने SummerSlam 2022 में डकोटा काई और इयो स्काई के साथ टीम बनाकर वापसी की थी। उनकी टीम को द डैमेज कंट्रोल नाम दिया गया, जो पिछले करीब डेढ़ साल से अपने दुश्मनों की मुश्किलें बढ़ाता आया है। अब इयो स्काई के सामने Crown Jewel 2023 में बियांका ब्लेयर के खिलाफ WWE विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड करने की चुनौती होगी।

बेली ने इयो स्काई को कई बार चैंपियनशिप को डिफेंड करने और मैचों में जीत दिलाने में मदद की है। इस बात को भुलाया नहीं जा सकता कि बेली काफी समय से चैंपियन नहीं बनी हैं और अभी तक कई बार द डैमेज कंट्रोल के अलग होने के संकेत दिए जा चुके हैं। इन कारणों की वजह से ऐसा समय जरूर आएगा जब बेली के मन में दोबारा चैंपियन बनने की चाह प्रबल हो जाएगी। वहीं SmackDown में इस हफ्ते बियांका ब्लेयर के खिलाफ मैच में इयो स्काई और डकोटा काई उन्हें बचाने के लिए बाहर नहीं आई थीं। इसलिए ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि वो दोबारा चैंपियन बनने की चाह में इयो स्काई को धोखा देकर सबको चौंका सकती हैं।

4. रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं सोलो सिकोआ

एक समय था जब जिमी उसो को मोहरा बनाकर रोमन रेंस ने जे उसो को अपने साथ आने पर मजबूर किया था। इस बात में कोई संदेह नहीं कि ट्राइबल चीफ पद पर बने रहने के लिए रोमन किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनके इसी क्रूर रवैये के कारण जे उसो और जिमी उसो ने उन पर अटैक कर दिया था।

इस हफ्ते SmackDown में सिकोआ का जॉन सीना के साथ सैगमेंट हुआ था। इस सेगमेंट में द चैम्प ने सोलो सिकोआ पर तंज कसते हुए कहा कि वो इतने ऊंचे मुकाम तक केवल रोमन रेंस के कारण पहुंच पाए हैं। जॉन की बातें कहीं ना कहीं सिकोआ को इस तथ्य से परिचित करा रही थीं कि ट्राइबल चीफ ने उनका भी इस्तेमाल किया है।

सोलो सिकोआ आज तक बिना कुछ बोले रोमन रेंस की बातों को मानते आए हैं, लेकिन जॉन सीना द्वारा कही गई बातों को अपने मन से निकालना उनके लिए आसान नहीं होगा। वहीं मन में बदले की भावना का आना सिकोआ को रोमन पर अटैक करने के लिए उकसा रहा होगा।

Latest News
Advertisement
Advertisement