IPL इतिहास के टॉप पांच खिलाड़ी जिनकी ट्रांसफर फी रही है सबसे महंगी

अब तक हुए इन ट्रेड ने हर किसी क्रिकेट प्रशंसक को चौंकाया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सभी 10 फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 से पहले 26 नवंबर को अपनी रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों के लिस्ट की घोषणा कर दी है। बता दें ज्यादातर टीमों ने आगामी सीजन के लिए अपने कोर ग्रुप में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज के अलावा, एक और गर्म विषय जो रहा, वो था खिलाड़ियों का दूसरी टीमों में ट्रेड होना। जैसा की आप जानते होंगे आगामी सीजन से पहले मुंबई ने गुजरात से हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए साइन कर लिया।
हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया और अपनी टीम को लगातार आईपीएल के दो फाइनल में पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2022 में खिताब भी जीता। हार्दिक पांड्या के अलावा आगामी सीजन में एक और डील हुई और यह आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी डील बन गई। हालांकि, इससे पहले भी कई ऐसे बड़े ट्रेड हुए हैं, जिन्होंने क्रिकेट फैंस को काफी हद तक चौंकाया है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम IPL इतिहास के कुछ सबसे बड़े ट्रेड पर नजर डालते हैं।
IPL इतिहास में हुए पांच सबसे बड़े ट्रेड:
5. रविचंद्रन अश्विन 7.6 करोड़ में PBKS से DC में (IPL 2020 से पहले)

पंजाब किंग्स ने IPL 2018 के मेगा ऑक्शन के दौरान रविचंद्रन अश्विन को 7.60 करोड़ रुपये की रकम में साइन किया था। इसके बाद पंजाब ने उन्हें अपने नए कप्तान के रूप में भी घोषित किया। हालांकि, इस टीम के साथ उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला, IPL 2020 से पहले PBKS ने अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड करने का फैसला किया।
4. लॉकी फर्ग्यूसन 10 करोड़ में GT से KKR में (IPL 2023 से पहले)

गुजरात टाइटंस ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान कीवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे। GT में शामिल होने से पहले फर्ग्यूसन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके थे। टाइटंस के साथ उनका नाता केवल एक सीजन के लिए रहा, क्योंकि IPL 2023 सीजन से पहले KKR ने एक बार फिर उन्हें ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल कर लिया। हालांकि, बीते सीजन उनका प्रदर्शन कोलकाता के तरफ से खेलते हुए कुछ खास नहीं रहा। जिस वजह से IPL 2024 से पहले KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।
3. शार्दुल ठाकुर 10.75 करोड़ में DC से KKR में (IPL 2023 से पहले)

चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ने के बाद से ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर कई टीमों का हिस्सा बने। चेन्नई का साथ छोड़ने के बाद शार्दुल ठाकुर 10.75 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए लेकिन एक सीजन के बाद ही उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स में ट्रेड कर लिया गया। शार्दुल का नाम एक बार फिर से चर्चा में रहेगा क्योंकि KKR ने भी केवल एक सीजन के बाद इस ऑलराउंडर को रिलीज कर दिया है। उन्होंने पिछले दो सीजन में DC के लिए 14, जबकि KKR के लिए 11 मैच खेले।
2. हार्दिक पांड्या 15 करोड़ में GT से MI में (IPL 2024 से पहले)

यह शायद इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी डील है। हालांकि, इस चीज पर बहस हो सकती है। लेकिन जैसे भी हो हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस को 2022 और 2023 में दो बार आईपीएल फाइनल में ले जाने के बाद अब एक बार फिर अपनी पुरानी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।
गुजरात टाइटंस ने 2022 में हुए मेगा ऑक्शन के दौरान हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। लेकिन IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने स्टार ऑलराउंडर को गुजरात से ट्रेड कर लिया है।
1. कैमरून ग्रीन 17.50 करोड़ में MI से RCB में (IPL 2024 से पहले)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग में ट्रेडिंग विंडो के जरिए सबसे महंगी डील पर साइन होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। MI ने पिछले सीजन ग्रीन पर भारी रकम खर्च की, बीते सीजन मिनी ऑक्शन के दौरान मुंबई ने ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद ग्रीन ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित भी किया। लेकिन इस सीजन हार्दिक को शामिल करने के लिए टीम को भारी बजट की जरुरत थी और ऐसे में उन्होंने RCB के साथ ग्रीन को ट्रेड करना ठीक समझा।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल