Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

World Cup 2023 में इन गेंदबाजों ने बरपाया है कहर, पहले ही ओवर में बल्लेबाजों को किया है ढेर

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 2, 2023 at 9:30 PM
Modified at :January 14, 2024 at 12:55 AM
World Cup 2023 में इन गेंदबाजों ने बरपाया है कहर, पहले ही ओवर में बल्लेबाजों को किया है ढेर

इन गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया है।

विश्व कप (World Cup 2023) के 33वें मुकाबले में श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार पारी के पहले ओवर में गेंदबाजी करते हुए किसी बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करके आउट किया। इसी मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी पारी के पहले ओवर में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को एलबीडबल्यू करके पवेलियन भेजा।

हालांकि, विश्व कप 2023 में अब तक 6 बार ऐसा हुआ है, जब किसी गेंदबाज ने किसी बल्लेबाज को पारी के पहले ओवर में आउट करके पवेलियन भेजा है। लेकिन श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका दो बार यह कारनामा करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। इतना ही नहीं, मदुशंका इस सूची में शामिल इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने बल्लेबाजों को बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई है।

विश्व कप 2023 में पारी के पहले ओवर में विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज मिशेल स्टार्क थे, जिन्होंने भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मुकाबले में पारी के पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एलबीडबल्यू करके पवेलियन भेजा था। इसके बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लिटन दास को पारी के पहले ओवर में मैट हेनरी के हाथों कैच आउट कराके वापस भेजा था।

तीसरी बार यह कारनामा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली ने किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पारी के पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराके पवेलियन भेजा। चौथी और 5वीं बार यह कारनामा श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने किया। इसके बाद छठी बार यह कारनामा जसप्रीत बुमराह ने किया, जब उन्होंने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को पहली ही गेंद पर एलबीडबल्यू करके पवेलियन भेजा।

लगातार दो मैचों में पारी के पहले ओवर में विकेट चटका चुके हैं दिलशान मदुशंका:

दिलशान मदुशंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ को क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद उन्होंने अब भारत के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में भी भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया है। इसी के साथ वह विश्व कप 2023 में लगातार दो मैचों में पारी के पहले ओवर में विकेट हासिल करने वाले इकलौते गेंदबाज बन चुके हैं।

World Cup 2023 में पहली ओवर में विकेट लेने वाले गेंदबाज:

मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) बनाम भारत – ईशान किशन

ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) बनाम बांग्लादेश – लिटन दास

रीस टॉप्ली (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका – क्विंटन डी कॉक

दिलशान मदुशंका (श्रीलंका) बनाम अफगानिस्तान – रहमानुल्लाह गुरबाज़

दिलशान मदुशंका (श्रीलंका) बनाम भारत – रोहित शर्मा*

जसप्रीत बुमराह (भारत) बनाम श्रीलंका – पथुम निसांका*

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.